• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • #Jhoome Jo Pathaan : क्‍या कॉपी किया गया है पठान का नया गाना? लोग इसे बता रहे ओरिज‍िनल, देखें वीडियो

#Jhoome Jo Pathaan : क्‍या कॉपी किया गया है पठान का नया गाना? लोग इसे बता रहे ओरिज‍िनल, देखें वीडियो

झूमे जो पठान गाना यूट्यूब पर जबरदस्‍त तरीके से देखा जा रहा है। खबर लिखे जाने तक इसे 21 मिलियन व्‍यूज मिल गए थे।

#Jhoome Jo Pathaan : क्‍या कॉपी किया गया है पठान का नया गाना? लोग इसे बता रहे ओरिज‍िनल, देखें वीडियो

शाहरुख खान की फिल्म पठान के दूसरे गाने 'झूमे जो पठान' को लेकर भी विवाद शुरू हो गया है।

ख़ास बातें
  • पठान के दूसरे गाने ‘झूमे जो पठान’ को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं
  • ‘झूमे जो पठान’ 22 दिसंबर को रिलीज किया गया है
  • फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है
विज्ञापन
Jhoome Jo Pathan Song : शाहरुख खान 4 साल के लंबे अंतराल के बाद फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। यह फ‍िल्‍म नए साल में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। किंग खान की फिल्म ‘पठान' के अबतक 2 गाने रिलीज हुए हैं। सबसे पहले आया था 'बेशर्म रंग', जिस पर काफी विवाद हुआ। गाने में दीपिका की ड्रेस के रंग पर बवाल मचा। गुरुवार को फ‍िल्‍म के मेकर्स ने नया गाना रिलीज किया। 'झूमे जो पठान' (Jhoome Jo Pathan) को यूट्यूब पर खूब व्‍यूज मिल रहे हैं। हालांकि इस गाने पर भी सवाल उठने लगे हैं।    

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, फिल्म के गाने पर लोगों ने कई तरह के सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। इस गाने को कॉपी बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि झूमे जो पठान गाना, ‘अर्जुन: द वॉरियर्स प्रिंस' नाम की एक फिल्म के गाने ‘कर्म का तलवार' से प्रभावित है। इस गाने को कई साल पहले सुखविंदर सिंह ने गाया था। कुछ लोग इसे सलमान खान के गाने – ‘स्वैग से करेंगे सबका स्वागत' का कॉपी भी कह रहे हैं। 

 

‘पठान' के अब तक दो गाने रिलीज हुए हैं। दोनों गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। बेशर्म रंग और झूमे जो पठान दोनों ही गानों में शाहरुख और दीपिका डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसमें शाहरुख और दीपिका के साथ ही जॉन अब्राहम भी अहम रोल में नजर आएंगे।

खबर लिखे जाने तक झूमे जो पठान गीत को यूट्यूब पर 21 मिलि‍यन व्‍यूज मिल चुके हैं यानी दो करोड़ से ज्‍यादा लोग इसे देख चुके हैं। लोग भले इस गाने को कॉपी बता रहे हैं, लेकिन यशराज फ‍िल्‍म्‍स की ओर से इस पर अबतक कोई रिएक्‍शन नहीं आया है। दूसरी ओर, फ‍िल्‍म पठान विवादों में बनी हुई है। तमाम संगठन फ‍िल्‍म के बहिष्‍कार की मांग कर रहे हैं। अब यह तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि फ‍िल्‍म किस तरह का प्रदर्शन बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कर पाती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  5. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  6. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  7. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  8. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  9. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  10. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »