Shah Rukh khan की Pathaan में 'Deepika Padukone है असली विलन!'

Pathaan का ट्रेलर रिलीज होने के बाद, ट्विटर पर कुछ फैंस ने अपनी-अपनी थ्योरी शेयर कर रहे हैं, जिसमें से लोगों का ध्यान खींचने वाली थ्योरी फिल्म के विलन को लेकर है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जनवरी 2023 21:55 IST
ख़ास बातें
  • फैंस का मानना है कि Pathaan फिल्म में दीपिका होगी असली विलन
  • कुछ ने ट्रेलर और पोस्टर के बैकग्राउंड कलर से लगाया अंदाजा
  • कुछ ने बिना किसी थ्योरी के लगा लिया अनुमान

Pathaan के ट्रेलर को 10 जनवरी को रिलीज किया गया था

लंबे इंतजार के बाद, बीते मंगलवार को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की अपकमिंग मेगा फिल्म 'Pathaan' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसने चंद मिनटों में लाखों व्यूज हासिल कर लिए। इससे पता चलता है कि SRK की अपकमिंग मूवी बड़े पर्दे पर धमाल मचा सकती है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद कुछ लोग इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे बॉयकॉट करने की बात कह रहे हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं, जो इस बात का अंदाजा अभी से लगा रहे हैं कि फिल्म का असली विलन कौन होगा।

Pathaan का ट्रेलर रिलीज होने के बाद, ट्विटर पर कुछ फैंस ने अपनी-अपनी थ्योरी शेयर कर रहे हैं, जिसमें से लोगों का ध्यान खींचने वाली थ्योरी फिल्म के विलन को लेकर है। कुछ फैंस का मानना है कि अपकमिंग फिल्म का असली विलन कोई और नहीं, बल्कि दीपिका पादुकोण होगी।
Advertisement
 

एक यूजर Dua (@alufied) लिखती हैं, (अनुवादित) "मुझे ट्रेलर से पता चल रहा है कि पठान में दीपिका ही असली विलेन होंगी।"
 

वहीं, eman (@srksfaith) लिखते हैं, (अनुवादित) "मेरी बात सुनो, अगर शाहरुख खान अच्छा किरदार है और उन्होंने उसे हरा रंग दिया और जॉन खलनायक चरित्र है और उन्होंने उसे नीला रंग दिया ... दीपिका का रंग नीला क्यों है और यह अंत में माना जाता है [दीपिका] अच्छा चरित्र होगा।"
Advertisement

इस ट्वीट के रिप्लाई में एक यूजर ने इशारा दिया कि दीपिका के बैकग्राउंड में लाल रंग है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि जॉन एक रॉ एजेंट है। इन सब से ये यूजर्स यही थ्योरी लगा रहे हैं कि SRK और जॉन अच्छे किरदार होंगे और फिल्म में असली विलन दीपिका निकलेंगी। हालांकि, फिल्म के रिलीज के बाद उसे अंत तक देखे बगैर इस निष्कर्ष पर पहुंचना अंधेरे में तीर चलाने जैसा है।
Advertisement

फिल्म में शाहरुख, दीपिका और जॉन अब्राहम (John Abraham) मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, कास्ट में आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया भी हैं।

Pathaan के ट्रेलर को YRF ने अपने ऑफिशियल YouTube चैनल से शेयर किया है, जिसे मात्र 19 मिनट में 1 मिलियन, यानी 10 लाख बार देखा जा चुका था और 2 दिनों में इसे 3.9 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Deepika Padukone, Pathaan, Pathaan movie, Pathaan Villain
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.