• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Pathaan Box Office Collection Day 17: तीसरे शुक्रवार 900 करोड़ को पार कर गई पठान! भारत में कमाए इतने करोड़

Pathaan Box Office Collection Day 17: तीसरे शुक्रवार 900 करोड़ को पार कर गई पठान! भारत में कमाए इतने करोड़

पठान के इस धुंआधार कलेक्शन के पीछे एक कारण यह भी माना जा सकता है कि पठान के आसपास कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म अब तक रिलीज नहीं हुई है।

Pathaan Box Office Collection Day 17: तीसरे शुक्रवार 900 करोड़ को पार कर गई पठान! भारत में कमाए इतने करोड़

Photo Credit: YouTube/ YRF Besharm Rang Song Screenshot

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहिम और सलमान खान जैसे सितारों से सजी फिल्म पठान ने 17वें दिन भी अच्छा खासा कलेक्शन किया।

ख़ास बातें
  • फिल्म का नेट हिंदी कलेक्शन 450 करोड़ को पार कर चुका है।
  • वर्ल्डवाइड ग्रॉस 900 करोड़ से ज्यादा हो चुका है।
  • साउथ कलेक्शन भी मिला दें तो फिल्म 466.15 करोड़ क्रॉस कर चुकी है।
विज्ञापन
शाहरुख खान की 'पठान' अब बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे ठंडी पड़ने लगी है, लेकिन फिल्म अभी भी करोड़ों में कमा रही है। पठान फिल्म के तीसरे वीकेंड के पहले दिन यानि शुक्रवार के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं जो बताते हैं कि यह मूवी अभी भी कई दिनों तक करोड़ों में कमाई जारी रख सकती है। कल पठान का तीसरा शुक्रवार था, जिसमें गुरूवार की तुलना में फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में फिल्म 900 करोड़ को पार कर गई है। भारत में फिल्म ने अपने 17वें दिन में कितना कलेक्शन किया, आइए जानते हैं। 

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहिम और सलमान खान जैसे सितारों से सजी फिल्म पठान ने 17वें दिन भी अच्छा खासा कलेक्शन किया। भारत समेत दुनियाभर में इसकी कमाई का कारवां अभी जारी है। फिल्म का नेट हिंदी कलेक्शन 450 करोड़ को पार कर चुका है जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस 900 करोड़ से ज्यादा हो चुका है। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट कहती है कि फिल्म लाइफटाइम कलेक्शन में 1000 करोड़ को पार कर सकती है जबकि इसका नेट इंडिया कलेक्शन 500 करोड़ के पार जा सकता है। पब्लिकेशन ने 10 फरवरी यानि फिल्म के तीसरे शुक्रवार के आंकड़े जारी किए हैं जिसके मुताबिक पठान कल 7 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। इसका देश में नेट हिंदी कलेक्शन 449.5 करोड़ हो गया है जबकि 16.65 करोड़ का साउथ कलेक्शन भी मिला दें तो फिल्म 466.15 करोड़ क्रॉस कर चुकी है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म का अब तक भारत में ग्रॉस कलेक्शन 562 करोड़ पहुंच चुका है, जबकि विदेशी कलेक्शन 345 करोड़ पहुंच चुका है। इस तरह से वर्ल्डवाइड ग्रॉस 907 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की हिट रोमांटिक जोड़ी है जो सबसे पहले फराह खान की 'ओम शांति ओम' में नजर आई थी। उसके बाद दोनों सुपर स्टार्स कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं जिनमें 'हैपी न्यू ईयर', 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी फिल्में भी शामिल हैं। साथ ही पठान में शाहरुख ने एक्स रॉ एजेंट का किरदार निभाया है जो फैंस को काफी पसंद आया है। फिल्म में निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने एक्शन और ड्रामा का भरपूर डोज दिया है। आदित्य चोपड़ा द्वारा प्रड्यूस की गई ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई थी। 

पठान के इस धुंआधार कलेक्शन के पीछे एक कारण यह भी माना जा सकता है कि पठान के आसपास कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म अब तक रिलीज नहीं हुई है। लेकिन, अब 17 फरवरी को कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा (Shehzada) रिलीज होने जा रही है। 2022 में आई उनकी भूल भुलैया-2 बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में शुमार हो चुकी है। शहजादा की स्टारकास्ट की बात करें तो कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म में कृति सेनन दिखाई देंगी। साथ ही इस फिल्म में मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय, राजपाल यादव जैसे दिग्गज स्टार्स भी मौजूद होंगे। उनकी इस फिल्म का गाना 'कैरेक्टर ढीला-2' पहले ही सुपरहिट हो चुका है। कार्तिक आर्यन ने एक ट्वीट कर बताया है कि उनकी फिल्म का ये गाना 24 घंटों में सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला वीडियो बन चुका है।

ऐसे में देखना होगा कि पठान के कलेक्शन पर 'शहजादा' कुछ असर डाल पाता है या नहीं! लेटेस्ट एंटरटेनमेंट न्यूज़ के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »