• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Pathaan Trailer Out: शाहरुख की पठान फिल्म के ट्रेलर ने मचाई धूम, 3 घंटे में 36 लाख से ज्यादा बार देखा गया, देखें वीडियो

Pathaan Trailer Out: शाहरुख की पठान फिल्म के ट्रेलर ने मचाई धूम, 3 घंटे में 36 लाख से ज्यादा बार देखा गया, देखें वीडियो

Pathaan के ट्रेलर को YRF ने अपने ऑफिशियल YouTube चैनल से शेयर किया है, जिसे खबर लिखते समय तक 36 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Pathaan Trailer Out: शाहरुख की पठान फिल्म के ट्रेलर ने मचाई धूम, 3 घंटे में 36 लाख से ज्यादा बार देखा गया, देखें वीडियो

खबर लिखते समय तक इस ट्रेलर को 36 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है

ख़ास बातें
  • शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर Pathaan का ट्रेलर आउट
  • Pathaan का ट्रेलर जबरदस्त एक्शन से भरा है
  • फिल्म में आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया भी दिखाई देंगे
विज्ञापन
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के फैंस के लिए खुशखबरी है कि तमाम विवादों के बीच उनकी चहेते स्टार्स की अपकमिंग फिल्म 'पठान (Pathaan)' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर तारीफों के साथ-साथ आलोचनाओं की बाढ़ आ गई है। फिल्म पिछले कुछ समय से विवादों में फंसी हुई है। फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम (John Abraham) भी मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। चलिए ट्रेलर के बारे में अधिक जानते हैं।

Pathaan फिल्म का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म में SRK के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं। बात करें फिल्म के ट्रेलर की, तो जैसा कि उम्मीद की जा रही थी, Pathaan का ट्रेलर जबरदस्त एक्शन से भरा है। ट्रेलर के शुरुआत में जॉन अब्राहम दिखाई देते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि फिल्म 'आउटफिक्स एक्स' नाम के एक प्राइवेट टेररिस्ट ग्रुप पर फोकस करती है, जो किसी मकसद के लिए नहीं केवल कॉन्ट्रैक्ट पर काम करता है।



ये ग्रुप भारत पर एक बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। ट्रेलर में आगे आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया भी दिखाई देते हैं। शाहरुख खान की एंट्री बीच में होती है, और जाहिर है इस एंट्री को दमदार एक्शन के साथ पूरा किया गया है। गौरतलब है कि फिल्म पठान में शाहरुख खान को रॉ एजेंट दिखाया गया है। ट्रेलर में दीपिका पादुकोण भी अपने ग्लैमर का भरपूर तड़का लगा रही हैं।

Pathaan के ट्रेलर को YRF ने अपने ऑफिशियल YouTube चैनल से शेयर किया है, जिसे खबर लिखते समय तक 36 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इससे अलग, बता दें कि Pathaan पिछले कुछ समय से विवादों में घिरी है। फिल्म में 'बेशर्म रंग' गाने में दीपिका पादुकोण के कपड़ों पर खूब कंट्रोवर्सी हुई। यहां तक कि सोशल मीडिया पर लोग पठान को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। फिल्म में से इस गाने को हटाया जाने की मांग की जा रही है। पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »