Pathaan की ‘कामयाबी’ देख यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने लिया बड़ा फैसला, आप भी जान लें

Pathaan Late Night Shows : पठान ने देश की 3 नेशनल चेन्‍स PVR, INOX और Cinepolis में दोपहर 3 बजे तक 20.35 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन कर लिया है।

Pathaan की ‘कामयाबी’ देख यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने लिया बड़ा फैसला, आप भी जान लें

Pathaan Late Night Shows : पठान को देखने के लिए फैंस में जबरदस्‍त क्रेज दिखाई दे रहा है। शाहरुख खान के फैंस अपने-अपने अंदाज में सिनेमाघरों में टूट रहे हैं।

ख़ास बातें
  • पठान को लेकर YRF का बड़ा फैसला
  • फ‍िल्‍म के लेट नाइट शो भी शुरू किए गए
  • फ‍िल्‍म बड़ी हिट साबित होती हुई दिख रही है
विज्ञापन
शाहरुख खान की फ‍िल्‍म ‘पठान' (Pathaan) ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर धूम मचा दी है। शाहरुख खान, दीप‍िका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे कलाकारों से सजी इस फ‍िल्‍म को देखने के लिए लोग सिनेमाघरों में टूट रहे हैं। पठान की रिलीज का पहला दिन बुधवार यानी वीक डे होने के बावजूद इस फ‍िल्‍म को फैंस ने जबरदस्‍त रेस्‍पॉन्‍स दिया है। लोगों ने पठान को लेकर जिस तरह का रिएक्‍शन दिया है, उसके बाद इसकी निर्माता यानी यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने भी एक बड़ा फैसला किया है। 

फ‍िल्‍म ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में यशराज फ‍िल्‍म्‍स के फैसले की जानकारी दी है। बताया है कि पठान के मिडनाइट शो भी शुरू हो रहे हैं। आज रात से पठान के लेट नाइट शो देखे जा सकेंगे। ये शो पूरे भारत में देखे जा सकेंगे और रात 12.30 बजे से शुरू होंगे। उन्‍होंने लिखा, 'पठान' मिडनाइट शो शुरू... #YRF ने जनता की अभूतपूर्व मांग को पूरा करने के लिए #पठान के लेट नाइट शो जोड़े - आज रात 12.30 बजे से पूरे #भारत में।
 

इसके अलावा एक और ट्वीट में तरण ने इस फ‍िल्‍म के कलेक्‍शन के कुछ आंकड़े भी शेयर किए हैं। उन्‍होंने बताया कि फ‍िल्‍म पठान ने देश की 3 नेशनल चेन्‍स PVR, INOX और Cinepolis में दोपहर 3 बजे तक 20.35 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन कर लिया है। फ‍िल्‍म ने पीवीआर में 9.40 करोड़,  INOX में 7.05 करोड़ और Cinepolis में 3.90 करोड़ रुपये दोपहर 3 बजे तक जुटाए हैं। 
 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पठान को देखने के लिए फैंस में जबरदस्‍त क्रेज दिखाई दे रहा है। शाहरुख खान के फैंस अपने-अपने अंदाज में सिनेमाघरों में टूट रहे हैं। बॉक्‍सऑफ‍िसइंडिया की एक रिपोर्ट में पहले ही बताया जा चुका है कि फ‍िल्‍म ने 50 करोड़ रुपये की एडवांस सेल की है। मी‍डिया रिपोर्टों में अनुमान लगाया जा रहा है कि शाहरुख खान की पठान पहले दिन 45 से 50 करोड़ रुपये के बीच कमाई कर सकती है। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »