शाहरुख की पठान का कलेक्शन कर रहा हैरान, 900 करोड़ रुपये से जल्द हो सकता है पार

यह फिल्म दूसरे सप्ताह में भी मजबूती से आगे बढ़ रही है। इसके रिलीज के 15वें दिन लगभग 6.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने का अनुमान है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 फरवरी 2023 14:54 IST
ख़ास बातें
  • इस फिल्म का देश में कलेक्शन लगभग 452.9 करोड़ रुपये का है
  • इसने पहले ही KGF 2 के कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है
  • पिछला वर्ष बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए खराब रहा था

दुनिया भर में पठान का कलेक्शन जोरदार है। इसके 875 करोड़ रुपये को पार करने का अनुमान है

पिछले दो सप्ताह से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही शाहरुख खान की फिल्म पठान से एक बड़ी हिट का इंतजार कर रहे बॉलीवुड को राहत मिली है। यह फिल्म दूसरे सप्ताह में भी मजबूती से आगे बढ़ रही है। इसके रिलीज के 15वें दिन लगभग 6.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने का अनुमान है। 

बॉलीवुड इंडस्टी को ट्रैक करने वाली Sacnilk के अनुसार, इस फिल्म का देश में कलेक्शन लगभग 452.9 करोड़ रुपये का है। इसने रिलीज के दूसरे सप्ताह भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए लगभग 15.7 करोड़ रुपये जुटाए हैं और मंगलवार को इसका आंकड़ा 7.75 करोड़ रुपये का रहा। पठान ने पहले ही KGF 2 का देश में 434 करोड़ रुपये के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसने बॉलीवुड की सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म बनने की यात्रा में कुछ रिकॉर्ड तोड़े हैं। इनमें सलमान खान की टाइगर जिंदा है (337 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ने के साथ ही आमिर खान की दंगल (387 करोड़ रुपये) को मात देना शामिल है। इससे आगे सिर्फ Baahubali 2 है, जिसका कलेक्शन 510 करोड़ रुपये का था। 
Advertisement

दुनिया भर में भी पठान का कलेक्शन जोरदार है। इसके 875 करोड़ रुपये को पार करने का अनुमान है। इसने अमेरिका और कनाडा में RRR के लगभग 1.4 करोड़ डॉलर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। तीसरे वीकेंड तक पठान के 900 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पार करने की उम्मीद है। पिछला वर्ष बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए खराब रहा था। पिछले वर्ष कश्मीर फाइल्स, ब्रह्मास्त्र, दृश्यम 2 और भूल भुलैया 2 जैसी चुनिंदा फिल्में ही सफल रही थी। 

यह फिल्म रिलीज के साथ ही ऑनलाइन कई पाइरेटेड वेबसाइट्स पर लीक हो गई थी। हालांकि, शुरुआत में यह कैमरिप या DVDरिप में उपलब्ध थी, लेकिन अब यह इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram पर भी उपलब्ध कराई जा रही है। टेलीग्राम लंबे अर्से से पाइरेसी के लिए बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। बॉट्स हो या किसी यूजर का निजी अकाउंट, Telegram कई तरीकों से फिल्मों को लीक करने और लोगों को उपलब्ध कराने में इस्तेमाल होता है। किसी भी फिल्म को बनाने वाली पूरी टीम के लिए खतरे की घंटी फिल्म का लीक होना होता है और कुछ ऐसा ही पठान के साथ हुआ है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.