Once Upon A Time In Madras OTT Release: भरत और अभिरामी की तमिल थ्रिलर फिल्म इस OTT पर देखें

फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मद्रास' 13 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Once Upon A Time In Madras OTT Release: भरत और अभिरामी की तमिल थ्रिलर फिल्म इस OTT पर देखें

तमिल थ्रिलर फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मद्रास' 13 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

ख़ास बातें
  • फिल्म अपने सिनेमा प्रीमियर के एक महीने बाद ओटीटी पर हो रही रिलीज।
  • फिल्म की IMDb रेटिंग 8.8/10 है।
  • 17 जनवरी, 2025 को Aha वीडियो पर स्ट्रीम की जा सकेगी फिल्म।
विज्ञापन
Once Upon A Time In Madras OTT Release: साउथ सिनेमा की एक और धमाकेदार फिल्म ओटीटी पर बहुत जल्द आपका मनोरंजन करती नजर आएगी। हम बात कर रहे हैं तमिल थ्रिलर फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मद्रास' जो कि 13 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म की ओटीटी रिलीज की खबरें भी सामने आ रही हैं। वन्स अपॉन ए टाइम इन मद्रास एक तमिल थ्रिलर है जिसका निर्देशन प्रसाद मुरुगन ने किया है। इसमें भरत, पवित्रा लक्ष्मी और अबिरामी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार हैं। आइए जानते हैं फिल्म को घर बैठे आप ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे। 

तमिल थ्रिलर मूवी वन्स अपॉन ए टाइम इन मद्रास को कैप्टन एमपी आनंद ने बनाया है। फिल्म अपने सिनेमा प्रीमियर के एक महीने बाद 17 जनवरी, 2025 को Aha वीडियो पर स्ट्रीम की जा सकेगी। फिल्म की ओटीटी रिलीज का बहुत से फैंस को बेसब्री से इंतजार है। बहुत दर्शक ऐसे हैं जो फिल्मों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखना पसंद करते हैं। फिल्म के फैंस के लिए यह बड़ा अपडेट है। 

फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म में दिखाया गया है कि एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर गुस्से में एक लड़के के ऊपर गोली चलाता है लेकिन गोली चूक जाती है। बंदूक को नहर में फेंक दिया जाता है। यह बंदूक एक सफाईकर्मी को मिल जाती है जिसके बाद घटनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक बंदूक, एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचकर, चेन्नई में कई लोगों की जिंदगी को बदल कर रख देती है।  

फिल्म में भरत और अभिरामी मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही थलाइवासल विजय, पवित्रा लक्ष्मी जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों ने भी साथ दिया है। प्रसाद मुरुगन ने फिल्म का निर्देशन किया है, जबकि जोस फ्रैंकलिन ने संगीत तैयार किया है। सिनेमैटोग्राफी के.एस. कालीदोस और कन्नन आर. ने संभाली है, जबकि कैप्टन एमपी आनंद ने सह-निर्माता हारून, बाला और पीजीएस के साथ फ्राइडे फिल्म फैक्ट्री के तहत फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म की IMDb रेटिंग 8.8/10 है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »