New OTT Release May 2023: ओटीटी पर इस हफ्ते विक्रम वेधा, दहाड़ समेत देखें ये फिल्में

ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों में सोनाक्षी सिन्हा की दहाड़ भी शामिल है।

New OTT Release May 2023: ओटीटी पर इस हफ्ते विक्रम वेधा, दहाड़ समेत देखें ये फिल्में

फिल्म शाकुंतलम को 12 मई से ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है।

ख़ास बातें
  • ताज: रेन ऑफ रिवेंज भी दर्शकों के लिए ओटीटी पर उपलब्ध है।
  • इस हफ्ते ओटीटी पर आने वाली फिल्मों में सोप्पना सुंदरी भी शामिल।
  • फिल्म शाकुंतलम को अब ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म या OTT ने मनोरंजन के तरीके को बदल कर रख दिया है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के प्रोजेक्ट्स अब कई बार सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किए जा रहे हैं। कोरोना महामारी के बाद लोगों ने मनोरंजन का मिजाज बदल लिया है और घर पर रहकर ही अब कंटेंट देखना पसंद किया जा रहा है। इस हफ्ते ओटीटी पर आपके लिए कौन सी नई फिल्में और वेब सीरीज आई हैं, हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं। 

Vikram Vedha OTT Release: ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की एक्शन मूवी विक्रम वेधा ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। 12 मई से आप इसे जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ राधिका आप्टे भी मुख्य भूमिका में हैं। गायत्री और पुष्कर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 30 सितंबर 2022 को दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था जिसे अब ओटीटी पर भी रिलीज कर दिया गया है। यह तमिल फिल्म का रीमेक है जो इसी नाम से साउथ में बनाई गई थी। तमिल फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति की जोड़ी दिखाई दी थी। 

Dahaad OTT Release: ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों में सोनाक्षी सिन्हा की दहाड़ भी शामिल है। इस फिल्म को रीमा काटगी और जोया अख्तर ने बनाया है। फिल्म एक सीरियल किल्लर पर आधारित है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा अंजलि भाटी का किरदार निभा रही हैं जो एक छोटे से गांव के पुलिस स्टेशन में सब इंस्पेक्टर के तौर पर तैनात हैं। यहां उनके सामने एक दिल दहला देने वाला केस सामने आता है जिसमें कुछ महिलाएं अचानक लापता हो जाती हैं और फिर उनकी लाशें सार्वजनिक विश्रामग्रह में पाई जाती हैं। फिल्म थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर है। दहाड़ को प्राइम वीडियो पर 12 मई से देखा जा सकता है। 

Taj: Reign Of Revenge
Zee5 की पॉपुलर वेब सीरीज ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड के बाद इसका सीक्वल ताज: रेन ऑफ रिवेंज दर्शकों के लिए उपलब्ध है। सीजन 2 को 12 मई से जी5 पर देखा जा सकता है। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि इस सीजन में सलीम अपने पिता अकबर के खिलाफ बगावत करता है। सीरीज की इस किश्त में धर्मेंद्र, नसीरुद्दीन शाह, आशिम गुलाटी, राहुल बोस, संध्या मृदुल, अदिति राव हैदरी, ज़रीना वहाब, शुभम कुमार मेहरा, सौरासेनी मैत्रा, पद्म दामोदरन और पंकज सारस्वत जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। 

Soppana Sundari OTT Release: इस हफ्ते ओटीटी पर आने वाली फिल्मों में कॉमेडी ड्रामा सोप्पना सुंदरी भी शामिल है। इसे एसजी चार्ल्स ने निर्देशित किया है। फिल्म में एश्यवर्या राजेश और लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली लीड में हैं। फिल्म की कहानी बहुत रोचक है जिसमें एक मध्य वर्गीय परिवार एक लकी ड्रा में कार जीत लेती है। नया मोड़ तब आता है जब कई लोग उनकी इस नई कार को छीनने की कोशिश करना शुरू कर देते हैं। इसे 12 मई से डिज्नी हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।  

Shakuntalam OTT Release: भारतीय कवि कालिदास के लोकप्रिय नाटक 'अभिज्ञान शाकुंतलम' पर आधारित फिल्म शाकुंतलम को अब ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को 12 मई से प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। है। इसे हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम, और कन्नड़ भाषा में भी स्ट्रीम किया जा सकता है। बता दें सामंथा इस फिल्म में लीड रोल में हैं। फिल्म में दुष्यंत का किरदार देव मोहन ने जीवंत किया है। अन्य स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें प्रकाश राज, अल्लू अरहा, कबीर बेदी, सचिन खेडेकर, मोहन बाबू, गौतमी मधू भी नजर आए हैं। फिल्म में दुष्यंत और शकुंतला की प्रेम कहानी को दिखाया गया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »