• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Dahaad Teaser : सोनाक्षी सिन्‍हा का OTT डेब्‍यू, ‘दहाड़’ का टीजर आउट, इस प्‍लेटफॉर्म पर आएगी वेब सीरीज

Dahaad Teaser : सोनाक्षी सिन्‍हा का OTT डेब्‍यू, ‘दहाड़’ का टीजर आउट, इस प्‍लेटफॉर्म पर आएगी वेब सीरीज

Dahaad Teaser : ‘दहाड़’ को एमेजॉन प्राइम वीडियो (Prime Video) पर देखा जा सकेगा।

Dahaad Teaser : सोनाक्षी सिन्‍हा का OTT डेब्‍यू, ‘दहाड़’ का टीजर आउट, इस प्‍लेटफॉर्म पर आएगी वेब सीरीज

Photo Credit: Video Grab

Dahaad Teaser : दहाड़ एक क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा ने अंजलि भाटी नाम की एक निडर पुलिस ऑफ‍िसर की भूमिका निभाई है।

ख़ास बातें
  • सोनाक्षी सिन्‍हा की वेब सीरीज का टीजर रिलीज
  • एमेजॉन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज
  • पुलिस ऑफ‍िसर की भूमिका में हैं सोनाक्षी
विज्ञापन
सलमान खान की ‘दबंग' से स्‍टार बनीं और फ‍िल्‍म लुटेरा (Lootera) से अपने अभिनय का लोहा मनवाने वालीं सोनाक्षी सिन्‍हा (Sonakshi Sinha) फ‍िर तैयार हैं। सोनाक्षी का ओटीटी (OTT) डेब्‍यू होने जा रहा है। उनकी अपकमिंग वेब सीरीज ‘दहाड़' (Dahaad) का टीजर रिलीज हो गया है। बुधवार सुबह रिलीज हुआ यह टीजर लोगों को पसंद आ रहा है। खबर लिखे जाने तक टीजर को 5 घंटे में 9 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिल गए हैं। ‘दहाड़' को एमेजॉन प्राइम वीडियो (Prime Video) पर देखा जा सकेगा।   

करीब 1 मिनट 9 सेकंड का टीजर सस्‍पेंस से भरा है। इसकी शुरुआत एक वॉयस ओवर से होती है, जो कहता है- यहां एक ऐसे मामले की जांच चल रही है, जिसमें एक नहीं, बल्कि बहुत सी मासूम लड़कियां अपनी जान गंवा चुकी हैं। महज एक लड़की के लापता होने से शुरू हुई इस जांच में अबतक 27 मामले सामने आ चुके हैं। टीजर बताता है कि इन मामलों की कोई कंप्‍लेंट नहीं है। कोई गवाह नहीं है। 



इसके बाद नजर आती हैं सोनाक्षी सिन्‍हा, जोकि एक पुलिस ऑफ‍िसर की भूमिका में हैं। इसके अलावा कुछ सेकंड्स के लिए दिखाई देते हैं ऐक्‍टर विजय वर्मा (Vijay Varma)। संभवत वह इस सीरीज में निगेटिव रोल में हैं। दहाड़ का ट्रेलर 3 मई को रिलीज होगा। 

टीजर को ऐक्‍ट्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा, वह सही के लिए लड़ने को तैयार है, क्‍या आप हैं? दहाड़ ऑन प्राइम, ट्रेलर 3 मई को आउट होगा। रिपोर्टों के अनुसार, इस वेब सीरीज को बर्लिन इंटरनेशनल फ‍िल्‍म फेस्टिवल में भी काफी सराहा गया था। 

बताया जाता है कि दहाड़ एक क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा ने अंजलि भाटी नाम की एक निडर पुलिस ऑफ‍िसर की भूमिका निभाई है। उनके अलावा, विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह भी भूमिकाओं में हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी फिल्म्स द्वारा निर्मित इस सीरीज का निर्देशन रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय ने किया है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  2. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  3. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  4. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  5. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  6. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  7. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  8. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  9. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  10. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »