National Cinema Day 2023: आज सिर्फ 99 रुपये में देखें सिनेमाघरों में फ‍िल्‍म

National Cinema Day 2023 : यह उन लोगों के लिए खास मौका है, जो कम कीमत में मल्‍टीप्‍लेक्‍स में जाकर फ‍िल्‍म देखना चाहते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2023 13:12 IST
ख़ास बातें
  • National Cinema Day 2023 मनाया जा रहा है आज
  • 99 रुपये में बेचे जा रहे मूवी टिकट
  • सिर्फ आज है सस्‍ते टिकट खरीदने का मौका

शाहरुख खान की ‘जवान’ और अक्षय कुमार की ‘मिशन रानीगंज’ समेत फुकरे-3 जैसी फ‍िल्‍मों को आज सस्‍ता टिकट खरीदकर देखा जा सकता है।

National Cinema Day 2023 : देशभर के सिनेमाघरों में आज नेशनल सिनेमा डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर सिर्फ 99 रुपये में फ‍िल्‍म देखी जा सकती है। यह उन लोगों के लिए खास मौका है, जो कम कीमत में मल्‍टीप्‍लेक्‍स में जाकर फ‍िल्‍म देखना चाहते हैं। शाहरुख खान की ‘जवान' और अक्षय कुमार की ‘मिशन रानीगंज' समेत फुकरे-3 जैसी फ‍िल्‍मों को आज सस्‍ता टिकट खरीदकर देखा जा सकता है। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमएआई) के अनुसार, 4 हजार से ज्‍यादा सिनेमाहॉल, नेशनल सिनेमा डे का हिस्‍सा बने हैं। इनमें कई प्रमुख चेन्स- PVR INOX, Cinepolis और Movie Time भी शामिल हैं। 
 
 

National Cinema Day 2023 How to book online tickets?

अगर आप नेशनल सिनेमा डे के मौके पर आज फ‍िल्‍म देखना चाहते हैं, तो Bookmyshow, Paytm और सिनेमा चेन की ऑफ‍िशियल वेबसाइट पर जाकर टिकट बुकिंग करा सकते हैं। सबसे पहले अपनी लोकेशन चुनें और पसंदीदा फ‍िल्‍म को सिलेक्‍ट करते हुए आज की तारीख की टिकट बुक करा लें। 

शाहरुख खान की Jawan और अक्षय कुमार की Mission Raniganj के अलावा फुकरे-3 प्रमुख फ‍िल्‍में हैं, जिन्‍हें आज 99 रुपये में देखा जा सकता है। 

हालांकि यह ऑफर IMAX, 4DX और रेक्लाइनर सीटों जैसे प्रीमियम फॉर्मेट पर लागू नहीं है। 99 रुपये के टिकट पर एक्स्ट्रा शुल्क (सुविधा शुल्क + जीएसटी) शामिल नहीं है। याद रहे कि अगर आप काउंटर पर जाकर टिकट लेते हैं, तो सुविधा शुल्क नहीं देना होता है। 
Advertisement
 

वहीं, एक ट्वीट में PVR INOX ने बताया है कि नेशनल सिनेमा डे ऑफर केवल चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध होगा। दक्षिण भारत के राज्‍यों - तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 99 रुपये का ऑफर लागू नहीं है। 
Advertisement

अगर आप दिल्‍ली-एनसीआर में आज फ‍िल्‍म देखने का प्‍लान बना रहे हैं, तो याद रहे कि टिकट बहुत तेजी से बुक कराए जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक कई सिनेमाघरों में सीटें उपलब्‍ध थीं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.