Munjya : OTT से पहले TV चैनल पर रिलीज हो रही फ‍िल्‍म ‘मुंज्या’, जानें डिटेल

Munjya TV Release : मुंज्या की ओटीटी रिलीज डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार पर लगभग कन्‍फर्म हो चुकी है।

Munjya : OTT से पहले TV चैनल पर रिलीज हो रही फ‍िल्‍म ‘मुंज्या’, जानें डिटेल

Photo Credit: @Ott_updates

Munjya को 7 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था।

ख़ास बातें
  • मुंज्या की छोटे पर्दे पर रिलीज डेट हुई कन्‍फर्म
  • 24 अगस्‍त की रात 8 बजे से देख पाएंगे
  • यह फ‍िल्‍म थिएटर के बाद सीधे टीवी चैनल पर आ रही
विज्ञापन
Munjya TV Release : साल 2024 की अप्रत्‍याशित सुपरहिट फ‍िल्‍म मुंज्या (Munjya) की ओटीटी रिलीज का इंतजार फैंस कई दिनों से कर रहे हैं। यह हॉरर-कॉमिडी, मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स का हिस्‍सा है। वही मैडॉक जिसकी स्‍त्री2 (Stree2) ने सिनेमाघरों में धमाल मचा रखा है। Munjya की ओटीटी रिलीज डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार (Disney+ Hotstar) पर लगभग कन्‍फर्म हो चुकी है। लेकिन अब एक नई जानकारी आई है। मुंज्या को ओटीटी से पहले टेलिविजन चैनल पर रिलीज किया जा रहा है। हाल के वर्षों में ऐसा ट्रेंड नहीं देखा गया है। 
 

Munjya Release date 

मुंज्या, ओटीटी से पहले टीवी पर रिलीज होगी। इसे स्‍टार गोल्‍ड पर 24 अगस्‍त की रात 8 बजे से प्रसारित किया जाएगा। यह कदम फ‍िल्‍म की कामयाबी की तरह ही अप्रत्‍याशित है। अगर आपके पास डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार का सब्‍सक्र‍िप्‍शन नहीं है, तो आप इस फ‍िल्‍म को टीवी पर ओटीटी से पहले देख सकते हैं। 
 

बात करें फ‍िल्‍म के बॉक्‍स ऑफ‍िस प्रदर्शन की तो आदित्य सरपोतदार निर्देशित मुंज्या को 7 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। इसे मैडॉक फ‍िल्‍म्‍स के अमर कौशिक और दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया था। फ‍िल्‍म ने वर्ल्‍डवाइड 132 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया था। यह इस साल की पांचवीं सबसे ज्‍यादा कारोबार करने वाली हिंदी फ‍िल्‍म बनी थी, जबकि इसका बजट 30 करोड़ रुपये बताया जाता है। 

फ‍िल्‍म को समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक ने सराहा था। अभय वर्मा पर शरवरी बाघ ने फ‍िल्‍म में मुख्‍य भूमिकाएं निभाई हैं। मुंज्या की कहानी में महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र की लोककथाओं से प्रेरणा ली गई है। इसके मुख्‍य किरदार बिट्टू यानी अभय वर्मा का मुकाबला होता है मुंज्या नाम के भूत से। मुंज्‍या की मौत काफी दुखद थी और वह फ‍िल्‍म में बिट्टू की प्रेमिका बेला (शरवरी) से शादी करना चाहता है। 

मुंज्‍या की रिलीज उन दर्शकों के लिए खास होने वाली है जिन्‍होंने थिएटर में यह फ‍िल्‍म नहीं देखी और डिज्‍नी हॉटस्‍टार पर आने से पहले इसे टीवी पर देखना चाहते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »