• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Miss Shetty Mr Polishetty First Look: रिलीज हुआ अनुष्का शेट्टी की अपकमिंग फिल्म का पोस्टर, जानें कब होगी रिलीज

Miss Shetty Mr Polishetty First Look: रिलीज हुआ अनुष्का शेट्टी की अपकमिंग फिल्म का पोस्टर, जानें कब होगी रिलीज

अदाकारा अनुष्का शेट्टी लंबे वक्त से फिल्मों से दूर रही हैं। आखिरी बार इन्हें साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म भागमती में लीड रोल में देखा गया थी।

Miss Shetty Mr Polishetty First Look: रिलीज हुआ अनुष्का शेट्टी की अपकमिंग फिल्म का पोस्टर, जानें कब होगी रिलीज

Miss Shetty Mr Polishetty इस साल गर्मियों में रिलीज होगी

ख़ास बातें
  • अनुष्का Miss Shetty Mr Polishetty में नवीन पोलीशेट्टी के साथ दिखेंगी
  • पांच साल बाद करेंगी बड़े पर्दे पर वापसी
  • आखिरी बार इन्हें 2018 में फिल्म भागमती में देखा गया था
विज्ञापन
Miss Shetty Mr Polishetty First Look: बाहुबली (Bahubali) फिल्म में देवसेना के रूप में नजर आई साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) जल्द एक नई फिल्म में नजर आने वाली हैं। अदाकारा पांच साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक करेंगी। हाल ही में इन्हें मंदिर में स्पॉट किया गया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खूब वायरल हुई। इन तस्वीरों में अनुष्का शेट्टी काफी बदली हुई नजर आईं। हालांकि, अब उनकी अपकमिंग फिल्म का टाइटल और उसमें अनुष्का शेट्टी के साथ-साथ लीड एक्टर नवीन पोलीशेट्टी का फर्ल्ट लुक भी सामने आया है।

अनुष्का शेट्टी जल्द Miss Shetty Mr Polishetty में नवीन पोलीशेट्टी के साथ दिखाई देंगी। फिल्म के टाइटल के ऐलान के साथ फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसे अनुष्का शेट्टी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जैसा कि हमने बताया, हाल ही में अनुष्का को एक मंदिर में स्पॉट किया गया था, जिनकी तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। तस्वीरों से ऐसा लग रहा था कि पिछले कुछ समय में उनका वजन थोड़ा बढ़ गया है। हालांकि, अपकमिंग फिल्म के पोस्टर में अनुष्का काफी स्लिम नजर आ रही हैं।
 
पोस्टर रिलीज करते हुए मेकर्स ने बताया है कि Miss Shetty Mr Polishetty इस साल गर्मियों में रिलीज होगी। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। पोस्टर में देखा जा सकता है कि अनुष्का के हाथ में एक किताब है, जिसमें Happy Single लिखा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें उनका किरदार एक ऐसी लड़की का हो सकता है, जो सिंगल रहते हुए खुश हैं। वहीं, नवीन पॉलीशेट्टी की हुडी में 'Ready to Mingle' लिखा है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि उनका किरदार एक ऐसे लड़के का हो सकता है, जो प्यार और रिलेशनशिप की तलाश में है।

Miss Shetty Mr Polishetty का निर्देशन महेश पी बाबू ने किया है और इसे यूवी क्रिएशन्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। अनुष्का ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, "हमारी दुनिया में स्वागत है... #MissShettyMrPolishetty आपको इस गर्मियों में मिलेंगे।"

अदाकारा अनुष्का शेट्टी लंबे वक्त से फिल्मों से दूर रही हैं। आखिरी बार इन्हें साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म भागमती में लीड रोल में देखा गया थी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel: मारुति लाई देश की पहली ऐसी कार जो इथेनॉल पर भी दौड़ेगी!
  2. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  3. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  4. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  6. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  7. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  8. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  9. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  10. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »