• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Michael Hindi Trailer: साउथ की नई एक्शन फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज, 6 घंटे में मिले 1.5 लाख से ज्यादा व्यूज

Michael Hindi Trailer: साउथ की नई एक्शन फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज, 6 घंटे में मिले 1.5 लाख से ज्यादा व्यूज

Michael के ट्रेलर को देखने से साफ पता चलता है कि इसमें भरपूर एक्शन मिलने वाला है। माइकल का निर्देशन रंजीत जेयाकोड़ी ने किया है।

Michael Hindi Trailer: साउथ की नई एक्शन फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज, 6 घंटे में मिले 1.5 लाख से ज्यादा व्यूज

फिल्म Michael में अदाकारा दिव्यांका कौशिक और वारलक्ष्मी सार्थकुमार भी मौजूद है।

ख़ास बातें
  • Michael एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है
  • हिंदी ट्रेलर को छह घंटे में 1.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है
  • फिल्म में संदीप किशन प्यार में जख्मी हीरो के रूप में दिखाई देंगे
विज्ञापन
पिछले कुछ समय में बॉलीवुड से ज्यादा जलवा साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने बिखेरा है। इसी में नया तड़का 'Michael' फिल्म का लगने वाला है, जिसका हिंदी ट्रेलर अब रिलीज हो गया है। साउथ के स्टार संदीप किशन, विजय सेतुपति और गौतम मेनन की इस अपकमिंग फिल्म के हिंदी ट्रेलर ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। माइकल के ट्रेलर वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और देखते ही देखते इसने YouTube पर अच्छे खासे व्यूज बटोर लिए हैं।

Michael एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका ट्रेलर आज, सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। Aaditya Movies के ऑफिशियल YouTube चैनल पर रिलीज किए गए इस हिंदी ट्रेलर को छह घंटे में 1.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिल्म में संदीप किशन प्यार में जख्मी हीरो के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म में विजय सेतुपति का भी जबरदस्त रोल प्रतीत होता है। ट्रेलर में भी उनका लुक और डायलोज देखने लायक है।


फिल्म Michael में अदाकारा दिव्यांका कौशिक और वारलक्ष्मी सार्थकुमार भी मौजूद है। ट्रेलर को देखने से साफ पता चलता है कि इसमें भरपूर एक्शन मिलने वाला है। माइकल का निर्देशन रंजीत जेयाकोड़ी ने किया है। इसे श्री वेंकटेश्वर सिनेमाज एलएलपी, करण सी प्रोडक्शन्स एलएलपी ने को-प्रोड्यूस किया है।

इसका हिंदी टीजर करीब तीन महीने पहले रिलीज किया गया था, जिसके बाद से इसके ट्रेलर का इंतजार किया जा रहा था। संदीप किशन इस फिल्म में माइकल का किरदार निभा रहे हैं, जो एक लड़की के प्यार में पागल है। लड़की फिल्म के ट्रेलर में माइकल को उससे दिन न लगाने की धमकी भी देती है। ट्रेलर में एक आवाज में यह डायलोग भी है कि "तू ये सब एक लड़की के लिए कर रहा है, यकीन नहीं हो रहा माइकल।" इससे ऐसा लगता है कि फिल्म में माइकल द्वारा की गई ज्यादातर हिंसा उस लड़की के चक्कर में की है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Michael, Michael Trailer
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  2. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  3. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  4. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  5. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  6. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  9. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  10. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »