• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Leo Box Office Collection Day 17: 'लियो' की दहाड़ तीसरे हफ्ते में हुई धीमी, 17 दिन में कमाए इतने करोड़

Leo Box Office Collection Day 17: 'लियो' की दहाड़ तीसरे हफ्ते में हुई धीमी, 17 दिन में कमाए इतने करोड़

लियो की स्टारकास्ट में विजय, संजय दत्त, तृषा, प्रिया आनंद, अर्जुन, मैडोना सेबस्टियन और गौतम वासुदेव मेनन जैसे कलाकार मौजूद हैं।

Leo Box Office Collection Day 17: 'लियो' की दहाड़ तीसरे हफ्ते में हुई धीमी, 17 दिन में कमाए इतने करोड़

19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आई फिल्म लियो रिलीज के 17 दिन पूरे कर चुकी है

ख़ास बातें
  • 17 वें दिन फिल्म ने तमिल वर्जन में 3.3 करोड़ रुपये कमाए।
  • फिल्म का कुल कलेक्शन 324 करोड़ रुपये को पार कर गया है।
  • आज की कमाई मिलाकर फिल्म का कलेक्शन 328 करोड़ रुपये पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
Leo Box Office Collection Day 17: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय की फिल्म (Leo) बॉक्स ऑफिस पर अभी भी मैदान में डटी हुई है। 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आई ये फिल्म रिलीज के 17 दिन पूरे कर चुकी है और आज इसकी रिलीज का 18वां दिन है। जो कि फिल्म की रिलीज का तीसरा रविवार भी है। लोकेश कनगराज निर्देशित लियो ने 16वें दिन 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म के दूसरे हफ्ते कलेक्शन की बात करें तो इसने 53.35 करोड़ रुपये कमाए। जबकि पहले सप्ताह में फिल्म ने 264 करोड़ रुपये की कमाई की थी। आइए आपको बताते हैं कि 17वें दिन यानि कि रिलीज के तीसरे शनिवार तक फिल्म कुल कितना कलेक्शन कर चुकी है। 

लियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 17 की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के 17 वें दिन यानि कि तीसरे शनिवार को 4.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि पहले और दूसरे हफ्ते के मुकाबले अब फिल्म की कमाई धीमी पड़ चुकी है। 17 वें दिन फिल्म ने तमिल वर्जन में 3.3 करोड़ रुपये कमाए। जबकि तेलुगू में 0.25 करोड़, और हिंदी वर्जन में फिल्म ने 0.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह से 17वें दिन के खत्म होने तक फिल्म का कुल कलेक्शन 324 करोड़ रुपये को पार कर गया था। 

17वें दिन तक के कलेक्शन को भाषा में बांटकर देखें तो फिल्म ने तमिल में अब तक 258 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, तेलुगू में मूवी ने 40 करोड़ से ज्यादा जुटाए हैं। जबकि हिंदी वर्जन में इसका कलेक्शन 24 करोड़ रुपये रहा। वहीं कन्नड़ में मूवी 1.45 करोड़ जुटा पाई है। लियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18 की बात करें तो Sacnilk के मुताबिक, फिल्म आज यानि तीसरे रविवार को 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। आज की कमाई मिलाकर फिल्म का कलेक्शन 328 करोड़ रुपये पहुंच जाएगा। 

लियो की स्टारकास्ट में विजय, संजय दत्त, तृषा, प्रिया आनंद, अर्जुन, मैडोना सेबस्टियन और गौतम वासुदेव मेनन जैसे कलाकार मौजूद हैं। फिल्म को निर्देशक लोकेश कनगराज के अलावा रत्न कुमार और धीरज वैद्य ने भी लिखा है। इससे पहले लोकेश कनगराज और विजय की जोड़ी फिल्म मास्टर में एकसाथ देखी गई थी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  6. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  8. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  9. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  10. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »