• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Latest OTT Release This Week: 'हिसाब बराबर', 'स्वीट ड्रीम्ज', 'दि नाइट एजेंट' जैसी फिल्में इस हफ्ते देखें यहां!

Latest OTT Release This Week: 'हिसाब बराबर', 'स्वीट ड्रीम्ज', 'दि नाइट एजेंट' जैसी फिल्में इस हफ्ते देखें यहां!

हिसाब बराबर, सिवारापल्ली, स्वीट ड्रीम्ज जैसी फिल्में ओटीटी पर लाइव स्ट्रीम के लिए उपलब्ध।

Latest OTT Release This Week: 'हिसाब बराबर', 'स्वीट ड्रीम्ज', 'दि नाइट एजेंट' जैसी फिल्में इस हफ्ते देखें यहां!

हिसाब बराबर, सिवारापल्ली, स्वीट ड्रीम्ज जैसी फिल्में रिलीज

ख़ास बातें
  • हिसाब बराबर एक डार्क कॉमेडी फिल्म है जिसमें R Madhavan लीड रोल में हैं।
  • स्वीट ड्रीम्स को Disney+ Hotstar ने रिलीज किया है।
  • Sivarapalli फिल्म 'पंचायत' की तेलुगु रीमेक है।
विज्ञापन
जनवरी का यह आखिरी वीकेंड है। साथ ही गणतंत्र दिवस का मौका भी है। ऐसे में आप भी खोज रहे होंगे कि ओटीटी पर कोई बढ़िया सी सीरीज या फिल्म देखने को मिल जाए तो मजा आए। तो चलिए हम आपका काम आसान कर देते हैं। Amazon Prime Video से लेकर Disney Hotstar तक ने इस हफ्ते कई मनोरंजक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज की हैं। इनमें हिसाब बराबर, सिवारापल्ली, स्वीट ड्रीम्ज जैसी फिल्में शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं इन्हें किस OTT प्लेटफॉर्म पर कब से देखा जा सकता है। 

Sivarapalli 
यह फिल्म 'पंचायत' की तेलुगु रीमेक है। कहानी एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के बारे में है जो अपनी इच्छा के विपरीत तेलंगाना के सुदूर गांव शिवरापल्ली में पंचायत सचिव का पद संभाल लेता है। फिल्म काफी हल्की पृष्ठभूमि पर रची गई है जो ग्रामीण भारत की सैर करवाती है। दर्शकों को फिल्म में पता चलता है कि असल में पंचायत कैसी होती हैं। फिल्म को Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है। यह 24 जनवरी से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। 

Sweet Dreams
स्वीट ड्रीम्स को Disney+ Hotstar ने रिलीज किया है। इसमें मिथिला पालकर और अमोल पाराशर जैसे सितारे हैं। यह एक लव स्टोरी है। मिथिला पालकर और अमोल पाराशर ने दिया और केनी का रोल प्ले किया है। दरअसल दोनों को सपने में अपने लव पार्टनर नजर आते हैं। दोनों को ही वैसा ही पार्टनर चाहिए जो उन्होंने सपने में देखा था। दोनों ही अपने अपने पार्टनर की खोज में निकल पड़ते हैं। इस खोज में उनके साथ कुछ अजब घटनाएं होती हैं लेकिन दोनों ने हार नहीं मानने की ठानी है। फिल्म को 24 जनवरी से Disney+Hotstar पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। 

Hisaab Barabar
हिसाब बराबर एक डार्क कॉमेडी फिल्म है जिसमें R Madhavan लीड रोल में हैं। उन्होंने राधे मोहन का किरदार निभाया है जो एक ईमानदार टिकट इंस्पेक्टर है। एक दिन उसे पता चलता है कि उसके बैंक खाते में कुछ छोटी सी गड़बड़ी है। उसकी जिज्ञासा उसे बैंकर मिकी मेहता (नील नितिन मुकेश) से जुड़े वित्तीय भ्रष्टाचार के जाल में ले जाकर छोड़ देती है। फिल्म में ह्यूमर के साथ-साथ टर्न और ट्विस्ट की भी भरमार है। इसे Zee5 पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। 

The Night Agent (Season 2) 
गैब्रियल बासो पीटर सदरलैंड के रूप में वापस लौटे हैं, जिन्हें अब सीआईए में एक जासूस को उजागर करने का काम सौंपा गया है। लुसियान बुकानन अपने स्वयं के एजेंडे वाली एक साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ के रोल में है जो पीटर के साथ इस मिशन में शामिल है। पीटर इस एक्शन से भरपूर थ्रिलर में नए खतरों का सामना करता है। ट्विस्ट, तनाव से भरी यह सीरीज आपको अंत तक बांधे रखती है। इसे Netflix ने रिलीज किया है। 23 जनवरी से यह लाइव स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  9. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  10. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »