• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Latest OTT Release March 2024: Murder Mubarak से लेकर Big Girls Don't Cry तक ये फिल्में हैं इस हफ्ते की लेटेस्ट रिलीज

Latest OTT Release March 2024: Murder Mubarak से लेकर Big Girls Don't Cry तक ये फिल्में हैं इस हफ्ते की लेटेस्ट रिलीज

बिग गर्ल्स डोंट क्राई' (Big Girls Don't Cry) एक ड्रामा फिल्म है जिसमें पूजा भट्ट एक गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल की प्रिंसीपल बनी हैं।

Latest OTT Release March 2024: Murder Mubarak से लेकर Big Girls Don't Cry तक ये फिल्में हैं इस हफ्ते की लेटेस्ट रिलीज

मैं अटल हूं (Main Atal Hoon) पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक फिल्म है।

ख़ास बातें
  • इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हुई लेटेस्ट फिल्मों और सीरीज की जानकारी
  • Netflix, Zee5, Apple TV+ पर रिलीज हुई लेटेस्ट सीरीज
  • Murder Mubarak इनमें एक मिस्ट्री फिल्म है
विज्ञापन
वीकेंड पर अगर आप मनोरंजन के लिए कुछ कंटेंट तलाश रहे हैं तो हम आपके लिए इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हुई लेटेस्ट फिल्मों और सीरीज की जानकारी लेकर आई हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे Netflix, Zee5, Apple TV+ आदि पर इस हफ्ते मिस्ट्री, ड्रामा, बायोपिक जैसे कई प्रोजेक्ट रिलीज किए गए हैं। आइए बताते हैं डिटेल में। 

Murder Mubarak
Murder Mubarak एक मिस्ट्री फिल्म है। इसमें सारा अली खान के साथ करिश्मा कपूर, पंकज त्रिपाठी, विजय वर्मा, संजय कपूर और टिस्का चोपड़ा जैसे कलाकारों का अभिनय देखने को मिलेगा। Netflix पर फिल्म 15 मार्च को रिलीज हो चुकी है, और स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। दिल्ली की हाई क्लास सोसायटी में क्या-क्या होता है, ये लोग कैसे घुटन भरी जिंदगी जीते हैं यह कहानी इस पर प्रकाश डालती है। कहानी में Royal Elite Delhi Club में एक जुम्बा इंस्ट्रक्टर लियो (आशिम गुलाटी) की मौत हो जाती है जिसके बाद यह मिस्ट्री शुरू होती है। 

Main Atal Hoon
मैं अटल हूं (Main Atal Hoon), जैसा कि नाम से पता चलता है यह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक फिल्म है। कहानी जर्नलिस्ट सारंग दर्शन के द्वारा लिखी गई बायोग्राफी के आधार पर गढ़ी गई है। फिल्म में दिखाया गया है कि अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति के क्षेत्र में कौन सी उपलब्धियां प्राप्त कीं। साथ ही करगिल के युद्ध के समय देश में क्या परिस्थितियां भारत की राजनीति में पैदा हुई थीं ये सब भी फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म Zee5 पर लाइव स्ट्रीम की जा सकती है। 

Big Girls Don't Cry
बिग गर्ल्स डोंट क्राई' (Big Girls Don't Cry) एक ड्रामा फिल्म है जिसमें पूजा भट्ट एक गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल की प्रिंसीपल बनी हैं। फिल्म कुछ-कुछ आपको मोहब्बतें के नारायण शंकर (अमिताभ बच्चन) की याद भी दिलाएगी। पूजा भट्ट का रोल भी कुछ वैसा ही कहा जा सकता है। यह कहानी ऑल-गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल को लेकर बुनी गई है जो दिखाती है कि स्कूल में कैसे लड़कियां बड़ी होती हैं, कैसे उनकी भावनाएं और प्राथमिकताएं बढ़ती उम्र के साथ बदलती हैं। फिल्म को नित्या मेहरा ने बनाया है। इसे Prime Video पर देखा जा सकता है। सीरीज में 7 एपिसोड बनाए गए हैं। 

Manhunt
Manhunt की कहानी अब्राहम लिंकन के बारे में है। अभी तक अब्राहम लिंकन के पॉलिटिकल करियर और उनकी हत्या के बारे में कई फिल्में बन चुकी हैं। लेकिन यह कहानी थोड़ी हटकर है। मैनहंट में अब्राहम लिंकन की सेक्रेटरी और लंबे समय तक रहने वाली उनकी दोस्त एडविन स्टैंटन (तोबियास मेंजिस) को केंद्र में रखकर फिल्म को बनाया गया है। एडविन लिंकन की हत्या करने वाले शख्स जॉन विल्क्स बूथ (एंथनी बॉयल) को ट्रैक करने की कोशिश करती दिखाई दे रही है। फिल्म को Apple TV+ पर देखा जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  8. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  9. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  10. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »