• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Latest OTT Release March 2024: ए वतन मेरे वतन, फाइटर, लुटेरे जैसी फिल्में करेंगी इस हफ्ते OTT पर मनोरंजन

Latest OTT Release March 2024: ए वतन मेरे वतन, फाइटर, लुटेरे जैसी फिल्में करेंगी इस हफ्ते OTT पर मनोरंजन

फाइटर एक देशभक्ति से जुड़ी फिल्म है।

Latest OTT Release March 2024: ए वतन मेरे वतन, फाइटर, लुटेरे जैसी फिल्में करेंगी इस हफ्ते OTT पर मनोरंजन

सारा फिल्म ए वतन मेरे वतन में कॉलेज स्टूडेंट ऊषा मेहता का रोल प्ले कर रही हैं।

ख़ास बातें
  • Ae Watan Mere Watan भारत की आजादी के समय की कहानी है।
  • फाइटर एक देशभक्ति से जुड़ी फिल्म है।
  • हंसल मेहता की फिल्म लुटेरे आपको सोमानिया के पानी में ले जाएगी।
विज्ञापन
मार्च का आखिरी हफ्ता शुरू हो गया है। वीकेंड पर अगर आप मनोरंजन के लिए कुछ रोचक कंटेंट तलाश रहे हैं तो हम आपके लिए इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हुई लेटेस्ट फिल्मों और सीरीज की जानकारी लेकर आई हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे Netflix, Hotstar, Prime Video आदि पर इस हफ्ते मिस्ट्री, बायोपिक, क्राइम, देशभक्ति जॉनर की कई फिल्में रिलीज हुई हैं। विस्तार से आपको इनके बारे में बताते हैं। 

Ae Watan Mere Watan
ए वतन मेरे वतन (Ae Watan Mere Watan) भारत की आजादी के समय की कहानी है। 1942 में चल रहे भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान कॉलेज की छात्रा ने रेडियो की ताकत को समझा और महात्मा गांधी समेत कई बड़े नेताओं के संदेशों को ब्रॉडकास्ट करना शुरू किया। यह सब गुपचुप तरीके से वह करती रही। उसके साथ कई और नौसिखिए रेडियो ऑपरेटर भी जुड़े हुए थे। हालांकि छात्रा की यह कोशिश केवल 3 महीने ही चल सकी लेकिन इसने भारत की आजादी में महत्वपूर्ण रोल अदा किया। 

यह बायोपिक फिल्म है जिसमें सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं। सारा इसमें कॉलेज स्टूडेंट ऊषा मेहता का रोल प्ले कर रही हैं। जो बाद में भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व के रूप में उभरी। फिल्म को Prime Video पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। 

Fighter
फाइटर एक देशभक्ति से जुड़ी फिल्म है। इसमें एयर फोर्स के कुछ पायलट दिखाए गए हैं जो अपने देश को कई तरह के खतरों से बचाने के लिए जूझते हुए दिखते हैं। मुख्य किरदारों में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, करण सिंह ग्रोवर, और मानुषी चिल्लर दिखाई देंगे। इनके हेड अनिल कपूर बने हैं। ऋतिक रोशन को बगावती किरदार में दिखाया गया है जो न्याय की बात आने पर कानूनों को तोड़ने से भी नहीं डरता है। पुलवामा अटैक, बालाकोट स्ट्राइक जैसी घटनाओं की यादें भी फिल्म में देखने को मिलेंगी। इस फिल्म को Netflix पर रिलीज किया गया है। 

Lootere
हंसल मेहता की फिल्म लुटेरे आपको सोमानिया के पानी में ले जाएगी। जहां पर एक कार्गो जहाज को सोमानिया के डाकू अगवा कर लेते हैं। इस जहाज पर एशिया के क्रू मेंबर फंस जाते हैं। शिप के मालिक विक्रांत हैं जो कि एक बिजनेसमैन हैं और निकोटिन के आदी हैं। रजत कपूर इस जहाज के कैप्टन का रोल प्ले कर रहे हैं। सीरीज में 8 एपिसोड हैं। सीरीज में आपको क्राइम, करप्शन, और अफ्रीकी समुद्र के गहरे काले राज भी पता चलेंगे। सीरीज के पहले दो एपिसोड रिलीज कर दिए गए हैं। जबकि अगले एपिसोड हर हफ्ते रिलीज होंगे। फिल्म हिंदी में बनाई गई है लेकिन इसे तमिल, तेलुगू, बंगाली, मराठी, मलयालम और कन्नड़ में भी स्ट्रीम किया जा सकता है। सीरीज को Hotstar पर देखा जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  2. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  4. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  5. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  7. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  9. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  10. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »