Zwigato Trailer Date: इस दिन रिलीज होगा कपिल शर्मा की अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर

कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए फैंस को Zwigato के ट्रेलर की रिलीज डेट बताई है।

Zwigato Trailer Date: इस दिन रिलीज होगा कपिल शर्मा की अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर

Zwigato फिल्म 17 मार्च को रिलीज होने जा रही है

ख़ास बातें
  • फिल्म ज्विगाटो की रिलीज डेट 17 मार्च 2023 तय की गई है
  • ट्रेलर 1 मार्च को आउट होगा
  • नकी पहली फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' थी
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show चलाने वाले 'कपिल शर्मा' अपनी अपकमिंग फिल्म 'ज्विगाटो' (Zwigato) के साथ बड़े पर्दे पर एक बार फिर वापसी कर रहे हैं। कपिल इस फिल्म को लंबे समय से टीज कर रहे हैं और आखिरकार उन्होंने इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट की जानकारी शेयर कर दी है। फिल्म को नंदिता दास ने डायरेक्ट किया है। साथ ही वह इस फिल्म की को-प्रड्यूसर और राइटर भी हैं। Zwigato फिल्म 17 मार्च को सिनेमाघरों में पहुंच रही है।

कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए फैंस को Zwigato के ट्रेलर की रिलीज डेट बताई है। कपिल शर्मा ने अपने Twitter पर एक पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी है कि उनकी अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर 1 मार्च को रिलीज हो रहा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "मानस से मिलें। ट्रेलर 1 मार्च को आउट होगा।" 
 

फिल्म ज्विगाटो की रिलीज डेट 17 मार्च 2023 तय की गई है। यह कपिल शर्मा की तीसरी फिल्म है, जो काफी समय के बाद आ रही है। उनकी पहली फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' थी, जिसके बाद वह 'फिरंगी' में नजर आए थे। हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि Zwigato पिछले दो फिल्मों से बिल्कुल हटकर होगी। इसमें कपिल शर्मा एक फूड डिलीवरी बॉय का किरदार निभा रहे हैं। 

Zwigato में कपिल शर्मा के साथ शहाना गोस्वामी भी लीड रोल में होंगी। इस फिल्म की कहानी आम जिंदगी से जुड़ी है। जिसमें एक फूड डिलीवरी करने वाले व्यक्ति की रोजमर्रा की जिंदगी, उसकी मुश्किलें, उसका परिवार और उससे जुड़े दूसरे लोगों के साथ उसके रिश्तों को दिखाया गया है। 

ज्विगाटो को अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने बनाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म में कपिल शर्मा पहले एक फ्लोर मैनेजर होते हैं, जो भुवनेश्वर में एक फैक्ट्री में काम करता था। महामारी की वजह से उसकी नौकरी चली जाती है और वह फूड डिलीवरी का काम शुरू करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »