Kalki 2898 AD OTT Release Date : कल्कि की कमाई Rs 500 करोड़ पार, कब आएगी ओटीटी पर? जानें

Kalki 2898 AD OTT Release Date : फ‍िल्‍म को सितंबर के सेकंड वीक में ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है।

Kalki 2898 AD OTT Release Date : कल्कि की कमाई Rs 500 करोड़ पार, कब आएगी ओटीटी पर? जानें

दावा है कि फ‍िल्‍म का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन 4 दिनों में 500 करोड़ रुपये पार हो गया है।

ख़ास बातें
  • Kalki 2898 AD की ओटीटी रिलीज पर अपडेट
  • अब स‍ितंबर के सेकंड वीक में लाई जा सकती है ओटीटी पर
  • बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अच्‍छी कमाई कर रही है फ‍िल्‍म
विज्ञापन
Kalki 2898 AD OTT Release Date : अमिताभ बच्‍चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण स्‍टारर फ‍िल्‍म ‘कल्कि 2898 एडी' ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर धमाल मचाया हुआ है। बीते गुरुवार रिलीज हुई फ‍िल्‍म ने ना सिर्फ भारत में बल्कि वर्ल्‍डवाइड भी जबरदस्‍त कमाई की है। फ‍िल्‍म में दिशा पाटनी और कमल हासन भी भूमिकाओं में हैं। नाग अश्विन के डायरेक्‍शन में बनी फ‍िल्‍म की ओटीटी रिलीज पर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि जिस तरह का रेस्‍पॉन्‍स इस फ‍िल्‍म को मिला है, उसने इसकी ओटीटी रिलीज में देरी की है। 

123 तेलुगु वेबसाइट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि Kalki 2898 AD की ओटीटी रिलीज डेट में देरी हो सकती है। पहले कहा गया था कि जुलाई के आखिर में इसे दर्शकों के लिए उनके पसंदीदा प्‍लेटफॉर्म्‍स पर ले आया जाएगा। अब कहा जा रहा है कि फ‍िल्‍म को सितंबर के सेकंड वीक में रिलीज किया जा सकता है। 

अगर आप हिंदी भाषी नहीं हैं, तो फ‍िल्‍म देखने के लिए प्राइम वीडियो का रुख करना होगा। हिंदी को छोड़कर बाकी सभी भाषाओं के राइट्स प्राइम वीडियो ने खरीदे हैं। मीडिया रिपोर्टों में दावा है कि हिंदी में फ‍िल्‍म को नेटफ्लिक्‍स में लाया जाएगा। 

कलेक्‍शन की बात करें तो Sacnilk का दावा है कि फ‍िल्‍म का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन 4 दिनों में 500 करोड़ रुपये पार हो गया है। रिलीज के तीन दिनों में यह फ‍िल्‍म अकेले भारत में 220 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का कारोबार कर चुकी है। चौथे दिन का कलेक्‍शन भी इसमें जोड़ दिया जाए तो भारत में कुल कमाई 309 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। 

कमाई का बड़ा हिस्‍सा फ‍िल्‍म को तेलेगु वर्जन से मिला है। 167 करोड़ रुपये का कारोबार फ‍िल्‍म के तेलेगु वर्जन ने किया है। हिंदी में भी इस फ‍िल्‍म ने 111 करोड़ रुपये से ज्‍यादा कमा लिए हैं। तमिल, कन्‍नड़ और मलयालम भाषाओं में भी फ‍िल्‍म कमाई कर रही है। 600 करोड़ रुपये की इस बड़ी बजट की फ‍िल्‍म ने अबतक जिस तरह की परफॉर्मेंस दिखाई है, उससे यह आने वाले दिनों में बड़ी हिट साबित हो सकती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »