इंडोनेशियाई फैंस ने हूबहू कॉपी किया 'झूमे जो पठान' सॉन्ग का डांस, वीडियो देखकर आप भी करेंगे तारीफ!

'झूमे जो पठान' गाने का म्यूजिक विशाल और शेखर ने दिया है और इसे अरिजीत सिंह ने आवाज दी है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 जनवरी 2023 19:50 IST
ख़ास बातें
  • जिस चैनल पर यह वीडियो शेयर हुआ है, उसका नाम Vina Fan है
  • वीडियो को अभी तक 2.87 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है
  • 'झूमे जो पठान' गाने का म्यूजिक विशाल और शेखर ने दिया है

Pathaan के ट्रेलर को 10 जनवरी को रिलीज किया गया था

Photo Credit: Screengrab YouTube (Vina Fan)

करीब 3 हफ्ते पहले शाहरुख खान की अपकमिंग फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) का नया गाना ‘झूमे जो पठान' (Jhoome Jo Pathaan) रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद से ही गाना सभी की जुबां पर चढ़ा हुआ है। इतना ही नहीं, कई शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर गाने के डांस स्टेप्स को कॉपी करने वाला ट्रेंड भी चल रहा है। इस गाने पर शॉर्ट वीडियो तो आपने अभी तक बहुत देखी होगी, लेकिन क्या आपको पता है कि इंडोनेशिया में एक लोकल डांस ग्रुप ने इस पूरे गाने को हूबहू कॉपी किया है और आप इनके इस वीडियो को देख कर इनकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।

SRK, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) स्टारर 'पठान' का बुखार दुनियाभर में चढ़ रहा है। इस फिल्म के एक गाने 'झूमे जो पठान' के जरिए फिल्म को अच्छा प्रमोट किया जा रहा है। इंडोनेशिया में एक डांस ग्रुप ने तो इस गाने को फिर से क्रिएट करने की कोशिश की है और इसके एक-एक सीन और डांस स्टेप्स को कॉपी किया है। वीडियो की जमकर तारीफ हो रही है और ग्रुप को इस कारनामे के लिए खूब सराहा जा रहा है। आप इस वीडियो को नीचे देख सकते हैं।



जिस चैनल पर यह वीडियो शेयर हुआ है, उसका नाम Vina Fan है और इसके 1.73 मिलियन (17 लाख से ज्यादा) सब्सक्राइबर्स हैं। वीडियो को 3 दिन पहले अपलोड किया गया था और इसे अभी तक 2.87 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। चैनल की मालिक बॉलीवुड से खासा प्रभावित लगती है, क्योंकि इनके चैनल में कई ऐसे वीडियो है, जिनमें बॉलीवुड सीन या गानों को रीक्रिएट किया गया है।

'झूमे जो पठान' गाने का म्यूजिक विशाल और शेखर ने दिया है और इसे अरिजीत सिंह ने आवाज दी है। गाने को शाहरुख और दीपिका पर फ‍िल्‍माया गया है। Pathaan का पहला गाना ‘बेशर्म रंग' रिलीज होते ही छा गया था। विवादों ने इसे और ज्‍यादा सुर्खियों में बनाया। हालांकि ‘झूमे जो पठान' को ‘बेशर्म रंग' भी ज्‍यादा व्‍यूज मिल रहे हैं। यूट्यूब पर यह ट्रेडिंग में लंबे समय तक नंबर-1 रहा और खबर लिखे जाने तक चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रहा था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का 20000mAh पावर बैंक भारत में लॉन्च, इसमें है 67W चार्जिंग और इनबिल्ट USB केबल
  2. Oppo Find X10 सीरीज का बदलेगा डिजाइन! X10 Pro Max को लेकर बड़ा अपडेट
  3. iQOO Neo 11S कब होगा लॉन्च, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा
  4. Android डिवाइस पर सुरक्षित तरीके से VPN कैसे करें इस्तेमाल, डाटा चोरी का नहीं रहेगा खतरा
  5. WhatsApp का iPad यूजर्स को तोहफा! अब खत्म हो गई अकाउंट लॉगिन से जुड़ी बड़ी परेशानी, नए फीचर्स का कमाल
  6. Samsung Galaxy Z Flip 8 के लॉन्च के बाद ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Galaxy Z Flip 7
  7. Samsung Galaxy Z Flip 8 vs Motorola Razr 60 Ultra vs Infinix Zero Flip: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?
  9. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  10. 13 इंच बड़ा टैबलेट Honor Pad X9 Max लॉन्च हुआ 10,001mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.