Jhalak Dikhhla Jaa नीति टेलर और निया शर्मा एलिमिनेट, नाराज फैंस ने की शो बंद करने की मांग

कलर्स टीवी पर आने वाला शो झलक दिखला जा अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। अपनी दमदार परफॉरमेंस देने के बाद भी कंटेस्टेंट शो से बाहर हो रहे हैं

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 नवंबर 2022 17:43 IST
ख़ास बातें
  • कलर्स टीवी पर आने वाला शो झलक दिखला जा अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है
  • दमदार परफॉरमेंस देने के बाद भी कंटेस्टेंट शो से बाहर हो रहे हैं
  • निया और नीति के शो से निकल जाने के बाद उनके फैंस काफी नाराज हैं

शो के सेमीफाइनल के दौरान आठ कंटेस्टेंट ने अपना एक्ट दिखाया था

लोकप्रिय डांसिंग शो 'झलक दिखला जा' से निया शर्मा और नीति टेलर को एलिमिनेट कर दिया गया है। जिस कारण उनके फैंस को धक्का लगा है। इससे नाराज उनके फैन्स ने शो को बंद करने तक की मांग कर दी है। कलर्स टीवी पर आने वाला शो झलक दिखला जा अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। अपनी दमदार परफॉरमेंस देने के बाद भी कंटेस्टेंट शो से बाहर हो रहे हैं। इस हफ्ते सेमीफाइनल राउंड में डबल एलिमिनेशन हुआ जिसके बाद नीति टेलर और निया शर्मा को शो से बाहर कर दिया गया। 

इन दोनों ही बेहतरीन कंटेस्टेंट निया औऱ नीति के शो से निकल जाने के बाद उनके फैंस काफी नाराज हैं और उनका गुस्सा सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। फैंस का कहना है कि ये दोनों ही शो की मजबूत कंटेस्टेंट है और उन्हें शो में होना चाहिए था। सेमीफाइनल के दौरान आठ कंटेस्टेंट ने अपना एक्ट दिखाया। इसके बाद जज करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही को नंबर और वोट के आधार पर आपना फैसला लेना पड़ा और इन दो कंटेस्टेंट को फाइनल में पहुंचने से पहले ही बाहर कर दिया गया। 
Advertisement

निया शर्मा और नीति टेलर ने शो में अपने डांस में कोई कसर नहीं छोड़ी और सभी परफॉरमेंस में बेस्ट देने की कोशिश की थी। उनके फैंस शो के इस फैसले से काफी नाराज हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। नीति टेलर ने भी अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि निया शर्मा का शो से निकल जाना उनके लिए काफी शॉकिंग रहा है। नीति ने शो से बाहर आने के बाद कहा, “निया को शो के विनर के रुप में देखा जा रहा था। ऐसे में उनका शो से बाहर जाना हैरान करने वाला है।"

एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा,  "मुझे अंदाजा नहीं था कि शो का एविक्शन राउंड मुझे बाहर का रास्ता दिखा देगा लेकिन मैं जितने दिनों वहां रही मैंने काफी कुछ सीखा। इसके साथ ही उन्होंने अपने डांसिग पार्टनर और कोरियोग्राफर को बहुत धन्यवाद दिया। डांसिंग शो झलक दिखला जा पिछले कई साल से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। कलर्स टीवी पर झलक दिखला जा का 10वां सीजन चल रहा है, जिसमें टीवी इंडस्‍ट्री के कई सितारे परफॉर्म कर रहे हैं।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  3. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  4. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  9. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.