• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Jawan Box Office Collection : 2 दिनों में 120 करोड़! कहां जाकर रुकेगी शाहरुख की फ‍िल्‍म ‘जवान’ के कलेक्‍शन की ‘सुनामी’

Jawan Box Office Collection : 2 दिनों में 120 करोड़! कहां जाकर रुकेगी शाहरुख की फ‍िल्‍म ‘जवान’ के कलेक्‍शन की ‘सुनामी’

Jawan Box Office Collection : अनुमान है कि पहले दिन के कलेक्‍शन में 65 करोड़ रुपये फ‍िल्‍म के हिंदी वर्जन से आए हैं, जबकि 5-5 करोड़ रुपये की कमाई तमिल और तेलेगु वर्जनों से हुई है।

Jawan Box Office Collection : 2 दिनों में 120 करोड़! कहां जाकर रुकेगी शाहरुख की फ‍िल्‍म ‘जवान’ के कलेक्‍शन की ‘सुनामी’

Photo Credit: @RedChilliesEnt

‘जवान’ के कलेक्‍शन की सुनामी दूसरे दिन भी जारी रहने वाली है।

ख़ास बातें
  • गुरुवार को रिलीज हो गई शाहरुख खान की फ‍िल्‍म जवान
  • बॉक्‍स ऑफ‍िस पर जमकर कमाई कर रही है फ‍िल्‍म
  • सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली हिंदी फ‍िल्‍म बन सकती है
विज्ञापन
Jawan Box Office Collection : शाहरुख खान की फ‍िल्‍म जवान (Jawan) गुरुवार को दुनियाभर में रिलीज हो गई। और जैसा अनुमान लगाया जा रहा था, फ‍िल्‍म ने वैसा ही प्रदर्शन किया है। बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कलेक्‍शन की सुनामी आई है। आलम यह है कि महज दो दिनों में ‘जवान' भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार करती हुई दिख रही है। बताया जा रहा है कि यह फ‍िल्‍म हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। 

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk का रफ डेटा कहता है कि जवान ने पहले दिन भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर लगभग 75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसमें 65 करोड़ रुपये फ‍िल्‍म के हिंदी वर्जन से आए हैं, जबकि 5-5 करोड़ रुपये की कमाई तमिल और तेलेगु वर्जनों से हुई है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘जवान' के कलेक्‍शन की सुनामी दूसरे दिन भी जारी रहने वाली है। शुक्रवार को फ‍िल्‍म भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 45 कराेड़ रुपये कमा सकती है, जिसके बाद इसका कुल कलेक्‍शन 2 दिनों में 120 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। 

अगर शाहरुख खान की जवान ने पहले दिन 75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, तो यह हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फ‍िल्‍म बन गई है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जवान देशभर में साढ़े 4 हजार से ज्‍यादा स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हो रही है। दर्शकों की भीड़ को देखते हुए सुबह के शोज भी आयोजित किए जा सकते हैं। गैजेट्स 360 हिंदी आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता। 

ज्‍यादातर समीक्षकों ने शाहरुख खान की फ‍िल्‍म को सराहा है। इसे साढ़े चार स्‍टार तक दिए हैं और फ‍िल्‍म के ब्‍लॉकबस्‍टर होने का अनुमान लगाया गया है। साल 2023 भारतीय फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री के लिए कमाऊ साबित हो रहा है। ना सिर्फ साउथ की फ‍िल्‍में, बल्कि बॉलीवुड फ‍िल्‍में भी खूब कमाई कर रही हैं। पठान से शुरू हुआ सिलसिला, ‘द केरला स्‍टोरी', गदर-2, ओएमजी-2 और ड्रीम गर्ल-2 से होते हुए अब जवान तक आ पहुंचा है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »