• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Avatar 2 Box Office Collection Day 15: जेम्स कैमरून की Avatar 2 जल्द तोड़ेगी एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड!

Avatar 2 Box Office Collection Day 15: जेम्स कैमरून की Avatar 2 जल्द तोड़ेगी एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड!

Avatar 2 Box Office Collection Day 15: जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार 2 ने भारत में 300 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है।

Avatar 2 Box Office Collection Day 15: जेम्स कैमरून की Avatar 2 जल्द तोड़ेगी एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड!

अवतार 2 ने अब तक भारत में 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। रिपोर्टस के मुताबिक फिल्म जल्द ही एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

ख़ास बातें
  • अवतार 2 ने भारत में अबतक कुल कलेक्शन 304 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है
  • फिल्म ने 30 दिसंबर को तकरीबन 10.50 करोड़ रुपये की कमाई की है
  • फिल्म अगले वीकेंड तक अवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड पार कर सकती है
विज्ञापन
Avatar 2 Box Office Collection Day 15: अवतार: द वे ऑफ वॉटर पहले ही दुनिया भर में सबसे तेजी से 1 बिलियन डॉलर का कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। जेम्स कैमरून द्वारा डायरेक्टेड ये फिल्म 16 दिसंबर को रिलीज की गई थी। वहीं इस फिल्म ने भारत में 300 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने बीते शुक्रवार यानी 30 दिसंबर को तकरीबन 10.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिसके मुताबिक अब तक का इसका कुल कलेक्शन 304 करोड़ रुपये का है। क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस' को पछाड़ते हुए अवतार 2 बॉक्स ऑफिस पर अपना जबरदस्त दबदबा बनाए हुए है।

रिपोर्ट्स की मानें तो अवतार: द वे ऑफ वॉटर भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंटरनेशनल फिल्म एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड भी जल्द तोड़ सकती है। आपको बता दें की अवतार द वे ऑफ वॉटर भारत में अपने पहले हफ्ते में सिर्फ 40 करोड़ से अवेंजर्स एंडगेम से पीछे रह गई थी। अगर अवतार: द वे ऑफ वॉटर की कमाई का सिलसिला इसी तरह चलता रहा तो फिल्म अगले वीकेंड तक एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड पार कर सकती है।

साल 2022 में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कई ऐसी हॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई, जिसने बॉलीवुड फिल्मों के मुकाबले में बेहतर कमाई की, लेकिन अवतार 2 के सामने वो फीकी पड़ती नजर आई। वहीं भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी फिल्मों में ‘डॉक्टर स्टेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' और ‘थोर लव एंड थंडर' का नाम है।

अवतार: द वे ऑफ वॉटर में सैम वशिंगटन, जो सल्दाना, की वापसी की गई है। वहीं कैट विंसलेट के साथ ही कई नए कलाकारों की एंट्री हुई है। अवतार 2 साल 2009 में रिलीज जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार का सीक्वल है। जिसमें इसकी आगे की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म को अपनी पिछली रिलीज अवतार की तरह की खूब लोकप्रियता हासिल हो रही है। दुनिया भर के लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। वहीं इसकी कहानी और वीएफएक्स की दर्शकों सहित फिल्म क्रिटिक्स भी खूब सराहना कर रहे हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  2. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  3. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  4. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  5. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  6. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  7. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  8. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  9. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  10. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »