• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Drishyam 2 : बॉक्स ऑफिस पर छाया रहा ‘दृश्मय 2’ का जलवा, 6 हफ्ते बाद भी किया इतना कलेक्शन

Drishyam 2 : बॉक्स ऑफिस पर छाया रहा ‘दृश्मय 2’ का जलवा, 6 हफ्ते बाद भी किया इतना कलेक्शन

अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म दृश्यम 2 की कामयाबी का सिलसिला बॉक्स ऑफिस पर अभी भी जारी है। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। यही कारण है की रिलीज के इतने दिनों बाद भी ये फिल्म सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई कर रही है।

Drishyam 2 :  बॉक्स ऑफिस पर छाया रहा ‘दृश्मय 2’ का जलवा, 6 हफ्ते बाद भी किया इतना कलेक्शन

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 का लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस अपडेट के मुताबिक फिल्म अपने रिलीज के 6 हफ्ते बाद भी शानदार प्रदर्शन कर रही है।

ख़ास बातें
  • दृश्यम 2 ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है
  • फिल्म अपने रिलीज के 6 हफ्ते बाद भी शानदार प्रदर्शन कर रही है
  • अवतार 2 के रिलीज से भी इसकी कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा है
विज्ञापन
Drishyam 2 Box Office Collection:  अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म दृश्यम 2 की कामयाबी का सिलसिला बॉक्स ऑफिस पर अभी भी जारी है। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। यही कारण है कि रिलीज के इतने दिनों बाद भी ये फिल्म सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई कर रही है। वहीं जेम्स कैमरून की अवतार 2 जैसी दमदार फिल्म के रिलीज के बाद भी दृश्यम 2 को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। यानी अवतार 2 के रिलीज से भी दृश्यम की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। हाल ही फिल्म के लेटेस्ट कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आई है।

तरण आदर्श द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए लेटेस्ट पोस्ट के मुताबिक दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने अपने छठवें हफ्ते के शुक्रवार को 53 लाख करोड़ रुपये कमाए, वहीं शनिवार को इसने 1.07 करोड़ का बिजनेस किया। जिसके बाद फिल्म ने रविवार को 1.66 करोड़ कमाए। फिर आगे इसकी कमाई का सिलसिला पूरे हफ्ते जारी रहा, जिसमें इसने सोमवार को 73 लाख, मंगलवार को 70 लाख, बुधवार को 65 लाख, और गुरुवार को 68 लाख का कलेक्शन किया है।
 

अजय देवगन की ये फिल्म इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है। काफी लो बजट में बनी फिल्म दृश्यम 2 ने केवल अपने कहानी के दम पर एक से एक बड़ी फिल्मों को पछाड़ते हुए सफलता के नये रिकॉर्ड्स कायम किए हैं।

अजय की आगे आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो वो फिल्म ‘भोला' से एक बार फिर अपने दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। फिल्म दृश्यम 2 के सफलता के बीच ही उन्होंने भोला का अनाउंसमेंट कर दिया था। इस फिल्म से रिलीज पोस्टर में अजय अब तक के सबसे अलग लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म साल 2023 के मार्च में रिलीज की जाएगी।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »