जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार 2’ का भारत में शानदार कलेक्शन

दर्शकों की फेवरेट बन चुकी अवतार: द वे ऑफ वॉटर को दुनिया भर में खूब पसंद किया जा रहा है। इसने शनिवार को 7 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया

जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार 2’ का भारत में शानदार कलेक्शन

विदेश में भी फिल्म कमाल का प्रदर्शन कर रही है

ख़ास बातें
  • अवतार 2 को भारत में 16 दिसंबर 2022 को रिलीज किया गया था
  • अवतार 2 ने 7 दिसंबर को 7 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की है
  • अवतार 2 ने अपने रिलीज के पहले दिन 40.50 करोड़ की कमाई कर डाली थी
विज्ञापन
Avatar 2 Box Office Collection Day 23: अवतार 2 को भारत में दिसंबर में रिलीज किया गया था। अवतार फिल्म का यह सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है। विदेश में भी फिल्म कमाल का प्रदर्शन कर रही है। सिनेमाघरों में दर्शकों की फेवरेट बन चुकी अवतार: द वे ऑफ वॉटर को दुनिया भर में खूब पसंद किया जा रहा है। इसके वीकडेज के कलेक्शन में गिरावट आई थी। लेकिन फिल्म ने फिर इस हफ्ते अपनी रफ्तार पकड़ी और शनिवार को इसने 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 

इसके साथ ही अवतार 2 ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर टॉप गन: मेवरिक को पीछे छोड़ते हुए पिछले साल रिलीज सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। जेम्स कैमरून की अवतार दुनिया भर में 2.9 बिलियन डॉलर के कलेक्शन के साथ अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। जिसके बाद अवतार: द वे ऑफ वॉटर भारत में अब तक की दूसरी सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर के रूप में सामने आई। 

अवतार 2 ने अपनी रिलीज के पहले दिन ही 40.50 करोड़ रुपये जुटाए थे। इसके साथ यह एवेंजर्स एंडगेम के बाद देश में बॉक्स ऑफिस की दूसरी सबसे सबसे अधिक ओपनिंग वाली विदेशी फिल्म बन गई। फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम' ने अपने ओपनिंग डे पर 53.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। भारत में अवतार 2 ने लंबी छलांग मारी और फिल्म ने 7 जनवरी को लगभग 7.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का अपने रिलीज के 23वें दिन भी इस तरह का परफॉर्मेंस एक बड़ी उपलब्धि है। 

इस फिल्म के विदेश में कलेक्शन की बात करें तो इसने दुनिया भर में 1.5 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर लिया है। इसने टॉप गन:  मेवरिक को पछाड़ दिया है। यूरोप में अवतार 2 कोविड-19 महामारी के दौर में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म है, जिसने स्पाइडर-मैन: नो वे होम के कलेक्शन को पार कर लिया है। इसे इंग्लिश और हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. SpaceX  के IPO ने 4,400 से ज्यादा वर्कर्स को बनाया मिलिनेयर!
  2. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री मूवी, Free Gemini AI के साथ Jio के धांसू मोबाइल प्लान!
  3. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
  4. 840Wh बैटरी, 4.4 घंटे राइडिंग टाइम के साथ Specialized Levo 4 X माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत
  5. 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ ये हैं 2026 में अबतक के सबसे धांसू फोन! देखें पूरी लिस्ट
  6. OnePlus Nord Buds 4 के टीजर में दिखी ईयरबड्स की पहली झलक! जानें कैसे होंगे फीचर्स
  7. 6 हजार सस्ता मिल रहा Poco का 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, धमाकेदार ऑफर
  8. Tata Electronics के iPhone प्लांट को बंद करने की चेतावनी, ये है कारण...
  9. iPhone 18 Pro Max के कलर्स फिर हुए लीक! 'डार्क चैरी' की होगी धूम?
  10. OTT Releases This Week: भूत बंगला, माँ है ना, वायरल हिट, राख जैसी फिल्मों की होगी इस हफ्ते धूम!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »