Stephen Boss: हॉलीवुड एक्टर डांसर स्टीफन बॉस का निधन, होटल के कमरे में मिला शव

हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद ही चौंका देने वाली खबर सामने आई है। हॉलीवुड के फेमस एक्टर और डांसर स्टीफन बॉस दुनिया को अलविदा कह गए।

Stephen Boss:  हॉलीवुड एक्टर डांसर स्टीफन बॉस का निधन, होटल के कमरे में मिला शव

एक्टर डांसर स्टीफन बॉस ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि स्टीफन के आत्महत्या करने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

ख़ास बातें
  • एक्टर स्टीफन बॉस का निधन 13 दिसंबर की शाम को हुआ
  • पुलिस को स्टीफन की लाश लॉस एंजिलिस के एक होटल के रूम में मिली
  • स्टीफन के निधन के बाद पत्नी एलिसन हॉकर ने इसकी जानकारी दी
विज्ञापन
Stephen Boss:  हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद ही चौंका देने वाली खबर सामने आई है। हॉलीवुड के फेमस एक्टर और डांसर स्टीफन बॉस ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। स्टीफन ने आत्महत्या की है। उनका शव एक होटल के कमरे में मिला है। पुलिस को इनकी लाश लॉस एंजिलिस के एक होटल रूम में मिली है।  

स्टीफन बॉस ‘द एलिन डी जॉनर्स' और ‘सो यू थिंग यू कैन डांस' जैसे शो के लिए जाने जाते हैं। वहीं स्टीफन के डांस मूव्स के लिए भी उन्हें काफी पसंद किया जाता है। स्टीफन की मौत की पुष्टि उनकी पत्नी एलिसन हॉकर ने People magazine को दिए गए बयान में की है। उनकी पत्नी के मुताबिक स्टीफन बिना कार लिए घर से निकले थे। ये एक बहुत ही अजीब बात है क्योंकि वह कभी भी अपनी गाड़ी के बिना कहीं नहीं जाते थे। वहीं अचानक उनके चले जाने से उनका परिवार बहुत दुखी है। इस खबर से उनके फैंस भी शोक में हैं।

रिपोर्ट के अनुसार स्टीफन ने खुद को गोली मारकर अपनी जान ली है। हालांकि उन्होंने आत्महत्या जैसा बड़ा फैसला क्यों लिया इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। स्टीफन के निधन के बाद उनकी पत्नी ने एलिसन हॉकर ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘भारी मन के साथ मुझे ये बताना पड़ रहा है कि मेरे पति स्टीफन बॉस अब हम सब को छोड़कर जा चुके हैं। वो अपने परिवार, दोस्त और कम्युनिटी को काफी महत्व देते थे। प्यार ही उनके लिए सब कुछ था। हमारे परिवार की वह रीढ़ थे। वो एक अच्छे पिता और पति थे। साथ ही वह अपने प्रशंसकों के लिए एक प्रेरणा भी थे। उनके सकारात्मक दृष्टिकोण को हमेशा महसूस किया जाएगा।‘ साथ ही एलिसन ने कहा, ‘इस मुश्किल घड़ी में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखें। खासकर मेरा और मेरे तीन बच्चों का ख्याल करें।‘
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »