• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Heeramandi Teaser : संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज का टीजर रिलीज, किस OTT पर आएगी? जानें

Heeramandi Teaser : संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज का टीजर रिलीज, किस OTT पर आएगी? जानें

Heeramandi Teaser : इस सीरीज का फर्स्‍ट लुक पिछले साल सामने आया था, जिससे यह पता चला था कि हीरामंडी को भव्‍य तरीके से तैयार किया जा रहा है।

Heeramandi Teaser : संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज का टीजर रिलीज, किस OTT पर आएगी? जानें

टीजर में सीरीज की सभी प्रमुख अभिनेत्रियों को देखा जा सकता है। इनमें मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, साेनाक्षी सिन्‍हा आदि शामिल हैं।

ख़ास बातें
  • हीरामंडी का पहला टीजर आया
  • संजय लीला भंसाली का ओटीटी डेब्‍यू
  • नेटफ्लिक्‍स पर रिलीज होगी सीरीज
विज्ञापन
Heeramandi Teaser : जाने-माने फ‍िल्‍म निर्देशक संजय लीला भंसाली का ओटीटी डेब्‍यू होने जा रहा है। उनकी वेब सीरीज ‘हीरामंडी' (Heeramandi) का टीजर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया। सीरीज में तवायफों की जिंदगी को दिखाया जाएगा और कहानी भारत की आजादी से पूर्व की होगी। खास बात है कि इस सीरीज का फर्स्‍ट लुक पिछले साल सामने आया था, जिससे यह पता चला था कि हीरामंडी को भव्‍य तरीके से तैयार किया जा रहा है। अब आए टीजर में सीरीज की सभी प्रमुख अभिनेत्रियों को देखा जा सकता है। इनमें मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, साेनाक्षी सिन्‍हा आदि शामिल हैं। 

1 मिनट 11 सेकंड के टीजर की शुरुआत सभी अभिनेत्रियों के सिंगल फ्रेम से होती है। बैकग्राउंड में बज रहा म्‍यूजिक यह दर्शाता है कि वेब सीरीज की कहानी में काफी कुछ होगा, जो दर्शकों को पसंद आएगा। सबसे पहले नजर आती हैं संजीदा शेख, उसके बाद मनीषा कोइराला, अदिति‍ राव और ऋचा चड्ढा दिखाई देती हैं।  



हालांकि सबसे अलग दिखाई देती हैं सोनाक्षी सिन्‍हा, जिनकी ब्‍लैक ड्रेस उन्‍हें हाइलाइट करती है। फ‍िर इंकलाब जिंदाबाद के नारे के साथ पिस्‍टल से निकली गोलियों के शॉट्स आते हैं। गौरतलब है कि महिला प्रधान फ‍िल्‍में बनाने में संजय लीला भंसाली एक मंझे हुए निर्देशक हैं। उनकी फ‍िल्‍म गंगूबाई काठियावाड़ी को दर्शकों ने पसंद किया था और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस फ‍िल्‍म के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार भी जीता था। 

हीरामंडी पूरी तरह से अभिनेत्रियों पर फोकस्‍ड वेब सीरीज है। इसे ओटीटी प्‍लेटफॉर्म नेटफ्लिक्‍स (Netflix) पर इसी साल रिलीज किया जाएगा। इसके टीजर को इंस्‍टाग्राम पर शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स इंडिया ने लिखा, लीजेंड्री इंडियन क्रिएटर संजय लीला भंसाली की पहली सीरीज का फर्स्‍ट लुक : हीरामंडी : द डायमंड बाजार। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, हीरामंडी के बारे में संजय लीला भंसाली ने एक बयान में कहा था कि यह एक फिल्म निर्माता के रूप में उनकी जर्नी का महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह एक महाकाव्य है, जो लाहौर की वेश्याओं पर आधारित अपनी तरह की पहली सीरीज है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »