• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Govinda Naam Mera Poster Release: 'नॉटी गर्लफ्रेंड' के साथ विकी कौशल धमाल मचाने को तैयार! इस OTT पर इस दिन होगी रिलीज

Govinda Naam Mera Poster Release: 'नॉटी गर्लफ्रेंड' के साथ विकी कौशल धमाल मचाने को तैयार! इस OTT पर इस दिन होगी रिलीज

'गोविंदा नाम मेरा' इससे पहले जून 2022 में रिलीज होने वाली थी।

Govinda Naam Mera Poster Release: 'नॉटी गर्लफ्रेंड' के साथ विकी कौशल धमाल मचाने को तैयार! इस OTT पर इस दिन होगी रिलीज

Photo Credit: Instagram/Disney Plus Hotstar

गोविंदा नाम मेरा फिल्म की ऑफिशिअल रिलीज डेट डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने कन्फर्म कर दी है।

ख़ास बातें
  • 'गोविंदा नाम मेरा' फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प बताई जा रही है।
  • विकी कौशल के साथ-साथ कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर का रोल भी काफी दिलचस्प
  • गोविंदा नाम मेरा फिल्म 16 दिसंबर को रिलीज की जा रही है।
विज्ञापन
उरी: द सर्जीकल स्ट्राइक जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल अब फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' के साथ तैयार हैं। हालांकि फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया जाएगा, बल्कि यह सीधे ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी। इस फिल्म को लेकर हाल-फिलहाल काफी बज़ चल रहा है। फिल्म में विकी कौशल के अलावा कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अब तक इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कयास लगाए जा रहे थे लेकिन अब रिलीज डेट अधिकारिक रूप से कन्फर्म कर दी गई है। फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म से जुड़ी सारी लेटेस्ट अपडेट हम आपको बता रहे हैं। 

'गोविंदा नाम मेरा' फिल्म की कहानी काफी मजेदार बताई जा रही है। इस फिल्म में विकी कौशल के साथ-साथ कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर का रोल भी काफी दिलचस्प और चटपटा बताया जा रहा है। फिल्म की ऑफिशिअल रिलीज डेट डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने कन्फर्म कर दी है। गोविंदा नाम मेरा फिल्म 16 दिसंबर को रिलीज की जा रही है। सिनेमाघरों की बजाए इसे आप सीधे डिज्नी प्लस ह़ॉटस्टार पर देख पाएंगे। फिल्म के पोस्टर में विकी कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी को दिलचस्प अंदाज में दिखाया गया है। 
डिज्नी प्लस हॉटस्टार के अलावा भी इस फिल्म के पोस्टर को तीनों ही लीड एक्टर्स ने अपने-अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किया है। विकी कौशल ने अपने कैरेक्टर के पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- गोविंदा नाम मेरा, नाचना है काम मेरा।'

वहीं, कियारा आडवाणी ने फिल्म में अपने रोल को विकी की 'नॉटी गर्लफ्रेंड' बताया है और इसका एक पोस्टर भी शेयर किया है। फिल्म में उनके किरदार का नाम सुकु है। 
 
भूमि पेडनेकर इस फिल्म में विकी कौशल की बीवी का किरदार निभा रही हैं। भूमि ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म से जुड़ा उनका एक पोस्टर शेयर किया है। इसमें भूमि ने खुद को विकी की 'हॉटी वाइफ' बताया है। उनके किरदार का नाम गौरी है। 
'गोविंदा नाम मेरा' इससे पहले जून 2022 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन उस वक्त इस फिल्म की रिलीज को किन्हीं कारणों से टाल दिया गया था। अब फिल्म 16 दिसंबर 2022 को दर्शकों के सामने आ रही है। इसके अलावा विकी कौशल जल्द ही 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' में भी नजर आने वाले हैं। नॉटी गर्लफ्रेंड और हॉटी वाइफ के साथ गोविंदा नाम मेरा फिल्म में विकी क्या कमाल दिखाते हैं, यह फिल्म देखकर ही पता लग पाएगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »