• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Bhimaa: साउथ सुपरस्टार गोपीचंद की अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक आउट, देखें पोस्टर

Bhimaa: साउथ सुपरस्टार गोपीचंद की अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक आउट, देखें पोस्टर

Bhimaa का निर्देशन निम्मा हर्षा कर रही हैं, जिन्होंने ब्लॉकबस्टर Bhajarangi 2 और Vedha का निर्देशन भी किया है। श्री सत्य साईं आर्ट्स फिल्म फिल्म का बैनर संभाल रहा है।

Bhimaa: साउथ सुपरस्टार गोपीचंद की अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक आउट, देखें पोस्टर

Bhimaa को निम्मा हर्षा ने निर्देशित किया है

ख़ास बातें
  • गोपीचंद के जन्मदिन के अवसर पर घोषित हुआ टाइटल
  • फर्स्ट लुक पोस्टर में इंटेंस लुक में दिखाई दे रहे हैं गोपीचंद
  • कॉप के किरदार में दिखाई देंगे
विज्ञापन
गोपीचंद (Gopichand) अपनी आखिरी बॉक्स ऑफिस हिट सीटीमार (Seetimaarr) के बाद अब Bhimaa में दिखाई देने वाले हैं। मेकर्स ने साउथ सुपरस्टार के जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म के टाइटल का खुलासा किया और साथ ही खुद गोपीचंद ने फर्स्ट लुक पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर किया। लगातार तीन फिल्मों के विफल होने के बाद, अपकमिंग फिल्म के लिए गोपीचंद ने एक कन्नड़ डायरेक्टर से हाथ मिलाया है।

गोपीचंद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अपकमिंग फिल्म Bhimaa का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। इसी के साथ फिल्म का टाइटल भी समाने आ गया है। यह एक्टर की 31वीं फिल्म होगी। फिल्म के नाम की घोषणा उनके जन्मदिन के मौके पर की गई। 

Bhimaa का निर्देशन निम्मा हर्षा कर रह हैं, जिन्होंने ब्लॉकबस्टर Bhajarangi 2 और Vedha का निर्देशन भी किया है। श्री सत्य साईं आर्ट्स फिल्म फिल्म का बैनर संभाल रहा है और इसके निर्माता केके राधामोहन हैं। इस फिल्म का संगीत रवि बसरूर देंगे। सिनेमैटोग्राफर स्वामी जे गौड़ा हैं।
 
टाइटल पोस्टर में एक्टर बेहद इंटेंस लुक में दिखाई दे रहे हैं। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म एक्शन से भरी होगी। पोस्टर में गोपीचंद के साथ एक ओंगोल बैल को दिखाया गया है, जो इशारा करता है कि फिल्म ओंगोल शहर में स्थापित हो सकती है। साथ ही पोस्टर के मुताबिक, गोपीचंद फिल्म में एक पुलिसकर्मी की भूमिका में नजर आएंगे।

फिलहाल Bhimaa को लेकर इससे ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है, लेकिन आने वाले समय में हम इसके टीजर और साथ ही ट्रेलर देखेंगे, जिससे फिल्म के प्लॉट का अच्छे से अंदाजा लगाया जा सकेगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bhimaa, Bhimaa Poster, Bhimaa Release, Gopichand, Gopichand 31
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »