• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Godzilla x Kong Worldwide Collection : ‘गॉडजि‍ला’ ने दुनियाभर में कमाए Rs 1700 करोड़, जानें चीन और भारत में कमाई

Godzilla x Kong Worldwide Collection : ‘गॉडजि‍ला’ ने दुनियाभर में कमाए Rs 1700 करोड़, जानें चीन और भारत में कमाई

Godzilla x Kong Worldwide Collection : दावा है कि यह 2024 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अमेरिकी फिल्म और दुनिया भर में सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Godzilla x Kong Worldwide Collection : ‘गॉडजि‍ला’ ने दुनियाभर में कमाए Rs 1700 करोड़, जानें चीन और भारत में कमाई

4 दिनों में Godzilla x Kong भारत में 45 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।

ख़ास बातें
  • Godzilla x Kong दुनियाभर में कर रही अच्‍छी कमाई
  • दुनियाभर में करीब 1700 करोड़ रुपये कमाए हैं
  • भारत में भी 45 करोड़ रुपये की कमाई की है फ‍िल्‍म ने
विज्ञापन
Godzilla x Kong : The New Empire Collection : हॉलीवुड फ‍िल्‍म ‘गॉडजि‍ला x कोंग' ने दुनियाभर में धमाल मचा दिया है। समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्र‍िया के बावजूद दर्शकों ने इस फ‍िल्‍म पर अपना प्‍यार लुटाया और बॉक्‍स ऑफ‍िस पर पैसों की बारिश की है! आंकड़े दावा कर रहे हैं कि Godzilla x Kong ने दुनियाभर में करीब 1700 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, वो भी अपने पहले वीकेंड पर। फ‍िल्‍म ने भारत में भी 45 करोड़ रुपये के करीब कमाई कर ली है।  

भारत में हाल में रिलीज हुई फ‍िल्‍मों- क्रू, टिल्लू स्क्वायर, और आदुजीविथम को ‘गॉडजि‍ला x कोंग' से टफ चुनौती मिल रही है। वैरायटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का प्रीमियर 29 मार्च को हुआ था और इसने अपने पहले वीकेंड में दुनियाभर में 194 मिलियन डॉलर (लगभग 1700 करोड़ रुपये) की प्रभावशाली कमाई की है। 

दावा है कि यह 2024 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अमेरिकी फिल्म और दुनिया भर में सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 

भारत में कलेक्‍शन की बात करें तो Sacnilk का डेटा बताता है कि फ‍िल्‍म ने शुक्रवार को 13.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। शनिवार को कलेक्‍शन 12.25 करोड़ रुपये दर्ज हुआ। रविवार को फ‍िल्‍म ने 13.5 करोड़ रुपये कमाए और सोमवार को यह 6 करोड़ रुपये रहा। इस तरह 4 दिनों में Godzilla x Kong भारत में 45 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। 

द हॉलीवुड रिपोर्टर की रिपोर्ट के अनुसार, Godzilla x Kong की 194 मिलियन डॉलर कमाई में से 114 मिलियन डॉलर कमाई 64 विदेशी मार्केट्स से हुई है। चीन और जापान जैसे देशों में भी इस फ‍िल्‍म को पसंद किया जा रहा है। चीन में इस फ‍िल्‍म ने 44 मिलियन डॉलर (367 करोड़ रुपये) का रेवेन्‍यू कमाया है। फ‍िल्‍म को अंग्रेजी के अलावा हिंदी और कई अन्‍य भाषाओं में भी रिलीज किया गया है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  5. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  6. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  7. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  8. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  9. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  10. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »