Fukrey 3 Release Date: इंतजार हुआ खत्म! इस दिन सिनेमाघरों पर आ रहे हैं फुकरे

Fukrey फ्रेंचाइजी का लेटेस्ट पार्ट मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित होगा, जिन्होंने पहले दो भागों का भी निर्देशन किया है। इससे पहले अभिनेता, निर्देशक और निर्माता फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर Fukrey 3 के पोस्टर और रिलीज डेट शेयर की थी।

Fukrey 3 Release Date: इंतजार हुआ खत्म! इस दिन सिनेमाघरों पर आ रहे हैं फुकरे

Fukrey 3 को 1 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा

ख़ास बातें
  • 1 मिनट 17 सेकंड के ट्रेलर में पहली दो फिल्मों का रीकैप दिया गया है
  • फिल्मों के कुछ पॉपुलर सीन और डायलोग को शामिल किया गया है
  • फुकरे फ्रेंचाइजी को 10 साल पूरे हो चुके हैं
विज्ञापन
Fukrey 3 की रिलीज की तारीख को अनाउंस कर दिया गया है। मेकर्स ने मंगलवार के दिन एक अनाउंसमेंट ट्रेलर को भी रिलीज किया, जिसमें पिछले दो पार्ट्स के कुछ सीन दोहराए गए हैं। इससे पिछले भागों में अब तक क्या हुआ उसका भी अंदाजा मिलता है। Fukrey का तीसरा भाग 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में आने वाला है। इसमें ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी अपनी भूमिकाओं को दोहरा रहे हैं।

मंगलवार शाम को, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने Fukrey 3 की रिलीज की तारीख का खुलासा करने वाले ट्रेलर को शेयर किया। 1 मिनट 17 सेकंड के ट्रेलर में पहली दो फिल्मों का रीकैप दिया गया है। फिल्मों के कुछ पॉपुलर सीन और डायलोग को शामिल किया गया है।

फुकरे फ्रेंचाइजी को 10 साल पूरे हो चुके हैं और फैंस को लंबे समय से तीसरे पार्ट का इंतजार था। Fukrey 3 को 1 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में पिछले दो भागों के समान पुलकित सम्राट हनी के किरदार में, वरुण शर्मा चूचा, मनजोत सिंह लाली, पंकज त्रिपाठी पंडित जी और ऋचा चड्ढा लल्ली के किरदार में नजर आएंगे।

\
हालांकि, अभिनेता अली फजल, जिन्होंने पहली दो फिल्मों में जफर भाई की भूमिका निभाई थी, फुकरे 3 के वीडियो या पहले जारी किए गए पोस्टर में दिखाई नहीं दे रहे हैं। अभी इसपर रोशनी नहीं डाली गई है कि अली तीसरे भाग में होंगे या नहीं।

फ्रेंचाइजी का लेटेस्ट पार्ट मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित होगा, जिन्होंने पहले दो भागों का भी निर्देशन किया है। इससे पहले अभिनेता, निर्देशक और निर्माता फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर Fukrey 3 के पोस्टर और रिलीज डेट शेयर की थी। पहले फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब रिलीज की तारीख को 1 दिसंबर कर दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: fukrey 3, Fukrey 3 release date
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »