Dunki Box Office Collection Day 2: डंकी का नहीं बज रहा डंका! दूसरे दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फ‍िल्‍म डंकी में शाहरुख खान लीड रोल में हैं।

Dunki Box Office Collection Day 2: डंकी का नहीं बज रहा डंका! दूसरे दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फ‍िल्‍म डंकी में शाहरुख खान लीड रोल में हैं।

ख़ास बातें
  • डंकी दो दिनों में भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई।
  • दूसरे दिन फिल्म 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में ही समर्थ रही।
  • पहले दिन फिल्म ने 29 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया।
विज्ञापन
शाहरुख खान की 'डंकी' सिनेमाघरों में आ चुकी है और इसकी रिलीज का आज तीसरा दिन है। जवान और पठान के बाद शाहरुख खान की इस साल ये तीसरी फिल्म है। 2023 में किंग खान की पहली दोनों फिल्मों ने कमाई के ऐसे झंडे गाड़े कि डंकी से उम्मीदें लग जाना लाजमी था। लेकिन दोनों फिल्मों की तुलना में डंकी बॉक्स ऑफिस पर बेहद ठंडा परफॉर्म करती दिख रही है। पहले दिन फिल्म ने 29 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन और कम हो गया। आइए जानते हैं दूसरे दिन डंकी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा। 

डंकी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 की बात करें तो यह पहले दिन की कमाई से काफी कम रहा। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म दूसरे दिन ज्यादा कमाएगी लेकिन उसका उल्टा हुआ। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 29.2 करोड़ का करोबार भारत में किया। Sacnilk के मुताबिक दूसरे दिन फिल्म 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में ही समर्थ रही। इस तरह दो दिनों का कलेक्शन 49.7 करोड़ रुपये रहा। पठान ने जहां पहले दिन 57 करोड़ रुपये कमा डाले थे, डंकी दो दिनों में भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई। 

Dunki Box Office Collection Day 3: शाहरुख की डंकी की रिलीज का आज तीसरा दिन है। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk ने फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन का अनुमान लगाया है जिसके मुताबिक यह खबर लिखे जाने तक 10 करोड़ के लगभग कमा चुकी थी। इस लिहाज से देखें तो फिल्म दिन खत्म होने तक 20 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सकती है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें पहले दिन डंकी ने सिर्फ 58 करोड़ ही कमाए। यह कलेक्शन वाकई निराश करने वाला है। 

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फ‍िल्‍म डंकी में शाहरुख खान लीड रोल में हैं। उनके साथ मुख्य भूमिकाओं में तापसी पन्नू, विकी कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ दर्शकों का कहना है कि फिल्म युवाओं के दिल को छूने में असफल रही है। डंकी की कहानी साल 1995 से शुरू होती है। कॉमिडी के तड़के से शुरू होते-होते कहानी में ऐक्‍शन में बदल जाती है। शाहरुख और उनके दोस्‍त जो लंदन जाना चाहते हैं। तमाम जुगत भिड़ाते हैं, लेकिन लंदन जाने का सही रास्‍ता नहीं मिलता। फ‍िर वो चुनते हैं गलत रास्‍ता यानी अवैध तरीके से विदेश जाने का। शाहरुख कैसे अपना सपना पूरा करते हैं, यही फिल्म की कहानी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »