Drishyam 2 का शानदार परफॉर्मेंस, 350 करोड़ रुपये तक जा सकता है कुल कलेक्शन

पिछले वर्ष रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से कुछ अधिक का कलेक्शन किया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 जनवरी 2023 15:48 IST
ख़ास बातें
  • यह महामारी के बाद दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन सकती है
  • अजय देवगन और तब्‍बू स्‍टारर दृश्‍यम 2 को ओटीटी पर भी सफलता मिल सकती है
  • यह इसी शीर्षक से मलयालम में बनी मूल फ‍िल्‍म का रीमेक है

यह फ‍िल्‍म इस सप्ताह OTT पर रिलीज कर दी गई है

मिस्ट्री थ्रिलर 'दृश्यम 2' का भारत और विदेश को मिलाकर कुल कलेक्शन लगभग 350 करोड़ रुपये हो सकता है। देश में इसका कलेक्शन लगभग 240 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है। इससे यह महामारी के बाद दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन जाएगी। पिछले वर्ष रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से कुछ अधिक का कलेक्शन किया था। 

फिल्म ट्रेड से जुड़ी एक वेबसाइट के अनुसार, दृश्यम 2 ने पहले सप्ताह में मुंबई और गुजरात में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था और शुरुआती वीकेंड की तुलना में सप्ताह के दिनों में इसका कलेक्शन केवल 10 प्रतिशत गिरा था। मुंबई सर्किट में इस फिल्म ने लगभग 93 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सातवें सप्ताह से इसका कलेक्शन प्रति दिन के आधार पर मुंबई के निकट है। फिल्म को ईस्ट पंजाब से भी अच्छी रकम मिल रही है। 

यह फ‍िल्‍म इस सप्ताह OTT पर रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म को अभी तक नहीं देख पाने या दोबारा देखने की इच्छा रखने वालों के लिए यह एक अच्छी जानकारी है। अजय देवगन और तब्‍बू स्‍टारर दृश्‍यम 2 को ओटीटी पर भी जोरदार सफलता मिल सकती है। यह इसी शीर्षक से मलयालम में बनी मूल फ‍िल्‍म का रीमेक है। इसे ओटीटी प्‍लेटफॉर्म एमेजॉन प्राइम वीडियो (Prime Video) देखा जा सकता है। एमेजॉन प्राइम का सब्‍सक्रिप्‍शन रखने वाले यूजर्स इस इस फ‍िल्‍म को फ्री में स्‍ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा इस फ‍िल्‍म को UHD क्‍वॉलिटी में रेंट पर भी देखा जा सकता है, जिसके लिए प्राइम वीडियो को 149 रुपये चुकाने होंगे। 

इस फिल्म के पहले भाग को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। निर्देशक अभिषेक पाठक ने दृश्यम 2 में दर्शकों को बांधे रखने में सफलता पाई है। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला और मृणाल जाधव भी है।अजय की इस फिल्म के पहले पार्ट को निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था। दृश्यम 2 दर्शकों सहित फिल्म क्रिट्क्स को भी खूब पसंद आई दृश्यम 2 में अजय देवगन के साथ तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला और मृणाल जाधव भी हैं। इस फिल्म के पहले भाग को निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था। दृश्यम 2 दर्शकों सहित फिल्म क्रिट्क्स को भी खूब पसंद आई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Zepto बेच रहा 24 हजार रुपये सस्ता iPhone 17 Pro Max, सबसे तगड़ा डिस्काउंट
  2. 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Vivo V70 FE लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zepto बेच रहा 24 हजार रुपये सस्ता iPhone 17 Pro Max, सबसे तगड़ा डिस्काउंट
  2. Google Pixel 11 Pro XL के रेंडर लीक, Tensor G6 चिप, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स का खुलासा
  3. Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G vs OnePlus Nord 5: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  4. Truecaller पर अपना अकाउंट कैसे करें डिलीट, ऐसे अनलिस्ट होगा फोन नंबर
  5. 7300mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले OnePlus फोन पर बंपर डिस्काउंट, जानें कितना मिल रहा सस्ता
  6. Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ पर भारी डिस्काउंट, प्राइस में हुई 60,000 रुपये की कमी
  7. Motorola Edge 70 सीरीज में शामिल हो सकते हैं 3 नए Pro मॉडल्स
  8. ईरान और रूस में ड्रोन खरीदने के लिए हो रहा क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल
  9. WhatsApp, Telegram के बाद VPN पर वार, यूजर्स के लिए बढ़ी मुश्किलें!
  10. SIM Binding: खुशखबरी! सिम बाइंडिंग की डेडलाइन इस तारीख तक बढ़ी, अभी बिना सिम नहीं बंद होंगे WhatsApp, Telegram जैसे ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.