Disney से बाहर होंगे 7,000 वर्कर्स, कंपनी का 5 अरब डॉलर से अधिक बचाने का टारगेट

कंपनी के एक्टिविस्ट इनवेस्टर Nelson Peltz ने कहा था कि Disney बहुत अधिक खर्च कर रही है। उन्होंने डिविडेंड नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई थी

Disney से बाहर होंगे 7,000 वर्कर्स, कंपनी का 5 अरब डॉलर से अधिक बचाने का टारगेट

कंपनी ने शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड को बहाल करने का भी वादा किया है

ख़ास बातें
  • कंपनी का उद्देश्य कॉस्ट को लगभग 5.5 अरब डॉलर घटाना है
  • हटाए जा रहे वर्कर्स कंपनी की कुल वर्कफोर्स का लगभग 3.6 प्रतिशत हैं
  • कंपनी ने कुछ सेगमेंट में रिस्ट्रक्चरिंग करने की योजना बनाई है
विज्ञापन
एंटरटेनमेंट बिजनेस से जुड़ी Walt Disney ने 7,000 वर्कर्स की छंटनी करने का फैसला किया है। कंपनी के CEO के तौर पर दोबारा नियुक्त किए गए Bob Iger की अगुवाई में बड़ी रिस्ट्रक्चरिंग की जा रही है। कंपनी का उद्देश्य कॉस्ट में लगभग 5.5 अरब डॉलर की बचत करना और अपनी स्ट्रीमिंग सर्विस को प्रॉफिट में लाना है। 

Disney की इस घोषणा के बाद कंपनी के शेयर में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। हटाए जा रहे वर्कर्स कंपनी की कुल वर्कफोर्स का लगभग 3.6 प्रतिशत हैं। कंपनी के एक्टिविस्ट इनवेस्टर Nelson Peltz ने कहा था कि Disney बहुत अधिक खर्च कर रही है। इसके बाद कंपनी ने शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड को बहाल करने का भी वादा किया है। कंपनी ने कुछ सेगमेंट में रिस्ट्रक्चरिंग करने की तैयारी की है। इनमें फिल्म, टेलीविजन और स्ट्रीमिंग के साथ ही स्पोर्ट्स चैनल ESPN शामिल हैं। इस बारे में Iger ने एक कॉन्फ्रेंस कॉल में बताया, "रिस्ट्रक्चरिंग से हमारे बिजनेस की कॉस्ट घटेगी। हम एक चुनौतीपूर्ण माहौल मे एफिशिएंसी के साथ बिजनेस के लिए प्रतिबद्ध हैं।" 

उनका कहना था कि स्ट्रीमिंग सर्विस कंपनी की टॉप प्रायरिटी है। Iger ने बताया कि कंपनी कोर ब्रांड्स और फ्रेंचाइजी पर अधिक फोकस करेगी। इसके साथ ही जनरल एंटरटेनमेंट कंटेंट को तेजी से बढ़ाया जाएगा। Iger ने कहा कि वह कंपनी से बोर्ड से इस वर्ष के अंत तक शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड को बहाल करने का निवेदन करेंगे। 

पिछले महीने के अंत में मेडिकल इक्विपमेंट और इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Philips ने बताया था कि वह 6,000 वर्कर्स की छंटनी करेगी। कंपनी को गड़बड़ी वाले स्लीप रेस्पिरेटर्स को बड़ी संख्या में रिकॉल करने से नुकसान हुआ है। फिलिप्स ने कुछ महीने पहले 4,000 वर्कर्स को हटाया था। कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव Roy Jakobs ने बताया था कि फिलिप्स को अगले दो वर्षों में वर्कफोर्स में कटौती करने का मुश्किल लेकिन जरूरी फैसला लेना पड़ा है। Jakobs ने एक स्टेटमेंट में कहा था, "पिछले वर्ष फिलिप्स और हमारे स्टेकहोल्डर्स के लिए बहुत मुश्किल रहा था। हम परफॉर्मेंस में सुधार के लिए कदम उठा रहे हैं।" नीदरलैंड की इस कंपनी को पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में 10.5 करोड़ यूरो का लॉस हुआ था। पिछले पूरे वर्ष के लिए कंपनी का लॉस 1.6 अरब डॉलर का था। फिलिप्स ने लगभग दो वर्ष पहले स्लीप एपनिया से पीड़ित लोगों का इलाज करने वाले अपने अपलायंसेज को बड़ी संख्या में रिकॉल किया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »