• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • RRR In Oscars: ऑस्कर्स में राजामौली की RRR करेगी एंट्री, जानें किस कैटेगरी में हुई शामिल

RRR In Oscars: ऑस्कर्स में राजामौली की RRR करेगी एंट्री, जानें किस कैटेगरी में हुई शामिल

एस एस राजामौली और उनकी फिल्म RRR की टीम के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। इतने समय से किए जा रहे प्रचार के बाद अब उनकी फिल्म को ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट कर लिया गया है

RRR In Oscars: ऑस्कर्स में राजामौली की RRR करेगी एंट्री, जानें किस कैटेगरी में हुई शामिल

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाचो-नाचो को मिली ऑस्कर 2023 में एंट्री

ख़ास बातें
  • फिल्म आरआरआर को ऑस्कर 2023 के लिए नोमिनेट कर लिया गया है
  • फिल्म के एक गाने को ऑस्कर 2023 में बेस्ट गाने के कैटेगरी के लिए चुना गया
  • फिल्म को पहले ही क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में भी 5 नॉमिनेशन मिले हैं
विज्ञापन
RRR In Oscars 2023: RRR In Oscars 2023: एसएस राजामौली की फिल्म RRR  रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही। दुनिया भर में फिल्म की खूब सराहना की गई। राजामौली और उनकी टीम को 95वें अकादमी पुरस्कारों में भारत की आधिकारिक एंट्री नहीं मिली। जिसके बाद से ही राजामौली फिल्म को लेकर प्रचार में लगे हुए थे। इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म के एक गाने नाचो नाचो को ऑस्कर के लिए सेलेक्ट कर लिया गया है। इस गाने को ऑस्कर 2023 में बेस्ट गाने के कैटेगरी के लिए चुन लिया गया है। फिल्म को हर किसी ने बहुत पसंद किया। यहां तक की फिल्म के आलोचकों का भी मानना है कि एसएस राजामौली की डायरेक्टेड यह फिल्म ऑस्कर के लायक है। 

रिपोर्ट्स की मानें राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर के इस सॉन्ग नाचो-नाचो को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में शामिल किया गया है। वहीं, इस कैटेगरी में इस गाने का मुकाबला अब ऑस्कर 2023 में इन विदेशी गानों से होगा। जिनमें एक अवतार: द वे ऑफ वॉटर के गाने, नथिंग इस लॉस्ट, ब्लैग पैंथर: वाकंडा फॉरएवर के, लिफ्ट मी अप'  और टॉप गन: मैवरिक के होली माय हैंड सहित कई और गानों के नाम शामिल हैं। 
 
फिल्म आरआरआर दो क्रांतिकारियों की कहानी है। जिसका किरदार राम चरण और जूनियर एनटीआर ने निभाया है। इन दोनों एक्टर के साथ ही इस फिल्म में आलिया भट्ट, अजय देवगन, श्रिया सरन भी मुख्य भूमिका में हैं। राजमौली की ये फिल्म दुनिया भर में दर्शकों को खूब पसंद आई। वहीं इस फिल्म को क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में भी 5 नॉमिनेशन मिले हैं। जबकि, फिल्म के संगीतकार कीरवानी पहले ही लॉस एंजिलिस में बेस्ट म्यूजिक स्कोर का अवॉर्ड अपने नाम करा चुके हैं।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Summer Sale: 8 हजार से भी सस्ते में मिल रहा 5G स्मार्टफोन
  2. WhatsApp में जल्द मिलेगा नया फीचर, हाल ही में ऑनलाइन आए यूजर्स का चलेगा पता
  3. Noise Pop Buds ईयरबड्स भारत में 50 घंटे प्लेटाइम, IPX5 रेटिंग के साथ Rs 999 में लॉन्च
  4. Xiaomi Mijia Fan Light हुआ पेश, कमरे में मिलेगा झील के किनारे का एहसास
  5. Realme P1 5G का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें कीमत और उपलब्धता
  6. Vivo Y38 5G लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्ज, 120Hz डिस्प्ले के साथ, जानें फीचर्स
  7. सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के फाउंडर को मनी लॉन्ड्रिंग में 4 महीने की जेल
  8. Amazon, Flipkart की सेल्स से पहले Realme 12 Pro+, P1 Pro और Narzo 70 पर डिस्काउंट
  9. Apple की iPhone सेल्स में हो सकती है बड़ी गिरावट, शेयर प्राइस हुआ कमजोर
  10. Apple की iPhone सेल्स में हो सकती है बड़ी गिरावट, शेयर प्राइस हुआ कमजोर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »