• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Tere Ishk Mein First Look : रांझणा के 10 साल पूरे होने पर धनुष ने किया नई फ‍िल्‍म का ऐलान, देखें वीडियो

Tere Ishk Mein First Look : रांझणा के 10 साल पूरे होने पर धनुष ने किया नई फ‍िल्‍म का ऐलान, देखें वीडियो

धनुष ने एक वीडियो भी शेयर किया। इसमें उनका किरदार गहरी अंधेरी रात में हाथ में एक जलती हुई बोतल लेकर आगे बढ़ रहा है।

Tere Ishk Mein First Look : रांझणा के 10 साल पूरे होने पर धनुष ने किया नई फ‍िल्‍म का ऐलान, देखें वीडियो

Photo Credit: Video Grab

वीडियो के बैकग्राउंड में रैप सुनाई देता है, जिसका मजमून है कि पिछली बार मैं कुंदन था, तो मान गया। इस बार शंकर को कैसे रोकोगे।

ख़ास बातें
  • 2024 में रिलीज होगी धनुष की नई फ‍िल्‍म
  • ऐक्‍टर ने ट्वीट कर नई फ‍िल्‍म के बारे में बताया
  • रांझणा से जुड़ी होगी इस फ‍िल्‍म की कहानी
विज्ञापन
साउथ के सुपरस्‍टार धनुष (Dhanush) ने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। 10 साल पहले आई फ‍िल्‍म रांझणा (Raanjhanaa) में कुंदन शंकर का उनका रोल आज भी लोग याद करते हैं। भगवान भोलेनाथ में विश्‍वास रखने वाले दक्षिण भारतीय ब्राह्मण के बेटे शंकर को मुस्लिम लड़की जोया से प्‍यार हो जाता है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी रांझणा को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। धनुष और आनंद एल राय की जोड़ी एक बार फ‍िर बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है, वो भी हिंदी में। धनुष ने बुधवार को अपनी नई हिंदी फ‍िल्‍म ‘तेरे इश्क में' (Tere Ishk Mein) का ऐलान किया। 
 

‘तेरे इश्क में' का ऐलान करते हुए धनुष ने एक वीडियो भी शेयर किया। इसमें उनका किरदार गहरी अंधेरी रात में हाथ में एक जलती हुई बोतल लेकर आगे बढ़ रहा है। बैकग्राउंड में रैप सुनाई देता है, जिसका मजमून है कि पिछली बार मैं कुंदन था, तो मान गया। इस बार शंकर को कैसे रोकोगे। वीडियो के आखिर में शंकर जिस आग की बोतल को दीवार पर फेंकता है, वह दीवार से रांझणा को मिटाकर ‘तेरे इश्क में' में टाइटल को उकेर देती है। बैकग्राउंड में रांझणा का म्‍यूजिक सुनाई देता है। 



फ‍िल्‍म के बारे में एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया है कि धनुष-आनंद एल राय का पुनर्मिलन... 'तेरे इश्क में' की घोषणा...। उन्‍होंने लिखा, रांझणा अपनी 10वीं वर्षगांठ मना रही है और आनंद एल राय की एक नई फिल्म से धनुष फ‍िर जुड़ गए हैं। उन्‍होंने बताया कि अपकमिंग फ‍िल्‍म की कहानी को हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने लिखा है। इस बार भी एआर रहमान का म्‍यूजिक है। 
 

वीडियो से पता चलता है कि 'तेरे इश्क में' को अगले साल यानी 2024 में रिलीज किया जाएगा। हालांकि फ‍िल्‍म में धनुष के अलावा कौन होगा, यह अभी सामने नहीं आया है। रांझणा में उनके अपोजिट सोनम कपूर थीं, जो शादी कर चुकी हैं। क्‍या सोनम का फ‍िल्‍म में अहम रोल होगा या फ‍िर कोई और हीरोइन नई कहानी के साथ लाई जाएगी। आने वाले दिनों से चीजें साफ हो पाएंगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पासवर्ड भूले गए? घबराएं नहीं, Google लाई 'सेल्फी वीडियो' फीचर, पासवर्ड भूलने पर भी चुटकी में होगा लॉगिन, जानें कैसे
  2. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  3. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  4. Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
  5. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  6. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  7. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  8. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  9. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  10. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »