• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • कॉमेडियन भारती ने लगाए ‘पतली कमरिया’ पर ठुमके, इंडस्‍ट्री के सिंगर भी नाचे, देखें वीडियो

कॉमेडियन भारती ने लगाए ‘पतली कमरिया’ पर ठुमके, इंडस्‍ट्री के सिंगर भी नाचे, देखें वीडियो

भारती सिंगिंग रिएलिटी शो ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स को होस्ट कर रही है। इसकी शूटिंग के दौरान ही रिकॉर्ड हुआ यह डांस वीडियो।

कॉमेडियन भारती ने लगाए ‘पतली कमरिया’ पर ठुमके, इंडस्‍ट्री के सिंगर भी नाचे, देखें वीडियो

कॉमेडियन भारती का डांस वीडियो 'पतली कमरिया' सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

ख़ास बातें
  • कॉमेडियन भारती सिंह का वीडियो सोशल मीड‍िया शेयर हो रहा है
  • वीडियो में भारती 'पतली कमरिया' पर डांस करती नजर आ रही हैं
  • यूजर्स उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं
विज्ञापन
Bharti Singh Dance Video : अपनी कॉमिडी से लोगों के बीच पहचान बनाने वालीं भारती किसी पहचान की मोहताज नहींं हैं। वह जहां भी होती हैं, लोगों को गुदगुदाए रखती हैं। जिस भी शो में पहुंच जाएं, लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती हैं। लोग उनके हर अंदाज को पसंद करते हैं। इन दिनों भारती सिंह सिंगिंग रिएलिटी शो ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स को होस्ट कर रही हैं। शो की शूटिंग के दौरान रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में भारती सिंह डांस करती हुई नजर आ रही हैं। शो में मौजूद जूरी मेंबर भी झूमते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

दरअसल, भारती इस वीडियो में ‘पतली कमरिया' गीत पर ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं। इंटरनेट पर इस गाने ने धूम मचाई हुई है। स्‍टूडेंट्स तो खूब वीडियो अपलोड कर रहे हैं। भारती का वीडियो भी दिलचस्‍प है। डांस करते हुए वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। वह जो स्‍टेप कर रही हैं, काफी शानदार हैं। उनके वीडियो को देख लोग उनके फैन हुए जा रहे हैं।  भारती का यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को खूब भा रहा है।
 

भारती अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इन वीडियोज को उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं। जब से भारती ने अपने बेटे लक्ष्य का स्वागत किया है, वह ज्यादातर अपने बेटे से साथ वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं। भारती अपने बेटे को प्यार से गोला बुलाती हैं। वह अपने पति हर्ष और बेटे गोला के साथ अपने फैंस के लिए फनी वीडियोज शेयर करती हैं। उनके चाहने वाले भी वीडियोज को लाइक करते हैं।

हाल ही में भारती मलाइका आरोड़ा के शो ‘मूविंग इन विद मलाइका' में बतौर गेस्ट पहुंची थी। जहां वह मलाइका पर कमेंट करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देती नजर आई थीं। उन्होंने यह भी कहा था कि ट्रोलर्स के लिए भी एक शो होना चाहिए।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  2. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  3. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  4. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  5. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  6. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  7. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  8. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  9. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  10. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »