पठान में एक्शन के साथ ही दिखेगा देशभक्ति का रंग, शाहरुख खान दी जानकारी

शाहरुख ने शनिवार को अपने फैंस के लिए एक सेशन रखा था #asksrk, जिसमें उन्होंने अपने फैंस को सवाल पूछने का मौका दिया

पठान में एक्शन के साथ ही दिखेगा देशभक्ति का रंग, शाहरुख खान दी जानकारी

शाहरुख खान ने अपने फैंस के लिए एक सेशन रखा था #asksrk, जिसमें उनके फैंस ने उनसे कई सवाल किए।

ख़ास बातें
  • शाहरुख खान ने अपने फैंस से दिल खोलकर बातें की
  • फैंस ने #asksrk सेशन के दौरान किगं खान से कई सवाल किए
  • शाहरुख खान ने फैंस को बताया कि फिल्म पठान में भी देशभक्ति का रंग है
विज्ञापन
शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान' बहुत जल्द थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। पठान का ही एक गाना ‘बेशर्म रंग' कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया था, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग के जौहर दिखा चुके शाहरुख खान वीकेंड पर अपने फैंस से बातचीत करते नजर आए। उन्होंने शनिवार को अपने फैंस के लिए एक सेशन रखा था #asksrk, जिसमें शाहरुख ने अपने फैंस को उनसे कोई भी सवाल पूछने का मौका दिया। इस सेशन के दौरान उनके फैंस ने कई सवाल किए।

#asksrk में शाहरुख खान ने अपने फैंस से दिल खोलकर बातें की और उनके सभी सवालों के जवाब भी दिए। सेशन के दौरान किंग खान के एक फैन ने पूछा कि आप ‘चक दे इंडिया' और ‘स्वदेश' जैसी देशभक्ति फिल्मों में दोबारा कब नजर आएंगे ? जिसके जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, ‘पठान भी देश भक्त वाली फिल्म है। लेकिन इसमें एक्शन है।‘
 
  href="https://hindi.gadgets360.com/entertainment/vhp-joint-general-secretary-surendra-jain-says-shahrukh-khan-should-apologize-news-3613781" target="_self">फिल्म के बारे में पूछा।  जिसके जवाब में शाहरुख ने सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान' को अपनी फेवरेट फिल्म बताया। इसके बाद उनके एक फैन ने साउथ के सुपरस्टार राम चरण के बारे में कुछ कहने को कहा। जिसपर किंग खान ने लिखा, ‘वह बहुत पुराना दोस्त है और मेरे बच्चों का फेवरेट भी। 
 
 

वहीं उनसे एक फैन ने पूछा कि आप अरिजीत सिंह के बारे में क्या सोचते हैं। जिसपर किंग खान ने कहा, ‘अरिजीत सिंह एक रत्न है। पठान का अगला गाना उनकी आवाज में ही है उम्मीद है आप लोगों को पसंद आएगा।‘
 
#asksrk के दौरान ही उनके एक फैन ने कहा- सर हमें फिटनेस मोटिवेशन दे दीजिए। जिसका जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, ‘ आप शुरू करो और इसे सात दिन तक जारी रखना। यह खुद से ही करना और फिर आप इसे करते रहेंगे।

शाहरुख ने एक फैन को फिटनेस एडवाइज देते हुए बताया, ‘अच्छे से खाना खाएं, रोज एक्सरसाइज करें। अपना समय लें और धीरे-धीरे वर्कआउट करें। सेशन में शाहरुख ने यह भी बताया कि उन्हें इंफेक्शन हो गया है, इसलिए वह कुछ दिनों से दाल चावल खा रहे हैं। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »