Bigg Boss OTT 2: शो टाइमिंग, रिलीज डेट से लेकर कंटेस्टेंट तक, जानें सब कुछ

इस बार Bigg Boss OTT 2 में आलिया सिद्दीकी, आकांक्षा पुरी, फलक नाज, अंजलि अरोड़ा, पलक पुर्सवानी, अविनाश सचदेव, जिया शंकर, पुनीत सुपरस्टार और बेबिका धुर्वे बतौर कंटेस्टेंट शामिल हैं।

Bigg Boss OTT 2: शो टाइमिंग, रिलीज डेट से लेकर कंटेस्टेंट तक, जानें सब कुछ

कल, रात 9 बजे से JioCinema में शुरू होगा Bigg Boss OTT 2

ख़ास बातें
  • 17 जून से शुरू होने रहा है Big Boss OTT 2
  • JioCinema पर कल रात 9 बजे से शुरू होगा शो
  • ऐप पर शो की 24x7 लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी
विज्ञापन
Bigg Boss OTT का दूसरा एडिशन शनिवार, 17 जून से शुरू हो रहा है। इस साल OTT प्लेटफॉर्म से लेकर होस्त तक, शो में सब कुछ बदल गया है। इस साल का बिग बॉस ओटीटी JioCinema में स्ट्रीम होगा, जिसमें 24x7 लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। इसके अलावा, नए एडिशन में शो होस्ट भी अलग होगा। कुछ कंटेस्टेंट की पुष्टि भी हो चुकी है। वहीं, कुछ एलिमेंट्स पर अभी भी पर्दा रखा गया है। चलिए शो से जुड़ी कुछ अहम बातों को जानते हैं।

Bigg Boss OTT 2 कल, 17 जून से शुरू होने रहा है। शो रात 9 बजे से JioCinema ऐप पर प्रसारित होगा। इसे मुफ्त में ऑनलाइन देखा जा सकता है। ऐप पर शो की 24x7 लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी।

जहां एक ओर पहले सीजन में करण जौहर ने होस्ट की भूमिका निभाई थी, दूसरे सीजन में Bigg Boss फैंस के चहेते सलमान खान शो को होस्ट करने वाले हैं। सलमान खान बिग बॉस के लगभग सभी सीजन को होस्ट कर चुके हैं और OTT एडिशन में यह उनका होस्टिंग डेब्यू होगा।

वहीं, प्रतियोगियों की बात करें, तो इस बार Bigg Boss OTT 2 में आलिया सिद्दीकी, आकांक्षा पुरी, फलक नाज, अंजलि अरोड़ा, पलक पुर्सवानी, अविनाश सचदेव, जिया शंकर, पुनीत सुपरस्टार और बेबिका धुर्वे बतौर कंटेस्टेंट शामिल हैं।

हाल ही में JioCinema ने बिग बॉस ओटीटी 2 के घर की कुछ झलकियां भी दिखाई थी। घर की खासियत रिसाइकिल किए गए फर्निचर आदि हैं। घर में एक बड़ा गार्डन होगा, जिसमें एक पेड़ और स्विमिंग पूल एरिया होगा। वहीं पूल के ठीक बगल में एक बालकनी एरिया भी है। घर में काफी बड़ा और आकर्षक रंगों से भरा लिविंग रूम एरिया है। सोने के कमरों में बंकर बेड लगे हैं।

इसके अलावा, खबर है कि सनी लियॉन एक बार फिर इस शो का हिस्सा बनने वाली हैं। सनी का कहना है कि बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में आना उनके लिए घर वापसी जैसा है। हालांकि, फिलहाल घर में उनके रोल को लेकर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »