• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Bigg Boss OTT 2 : सलमान के शो का फ‍िनाले अगले हफ्ते! Jio Cinema पर इस दिन देख सकेंगे, प्राइज मनी भी जानिए

Bigg Boss OTT 2 : सलमान के शो का फ‍िनाले अगले हफ्ते! Jio Cinema पर इस दिन देख सकेंगे, प्राइज मनी भी जानिए

Bigg Boss OTT 2 : इसे देखने के लिए किसी सब्‍सक्र‍िप्‍शन प्‍लान की जरूरत नहीं है।

Bigg Boss OTT 2 : सलमान के शो का फ‍िनाले अगले हफ्ते! Jio Cinema पर इस दिन देख सकेंगे, प्राइज मनी भी जानिए

Photo Credit: @jiocinema

बिग बॉस के लगभग हर सीजन के फ‍िनाले में एक सूटकेस सस्‍पेंस लेकर आता है। पैसों से भरे सूटकेस को लेकर कंटेस्‍टेंट टॉप थ्री या फाइव की रेस से बाहर हो सकता है।

ख़ास बातें
  • 14 अगस्‍त को देखा जा सकेगा फ‍िनाले ऐपिसोड
  • उसी दिन सूटकेस मनी का भी खुलासा होगा
  • प्राइज मनी 25 लाख रुपये हो सकती है
विज्ञापन
बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) का दूसरा सीजन अपने फ‍िनाले वीक में पहुंचने वाला है। सोशल मीडिया पर इस सीजन ने काफी सुर्खियां बटोरीं। इस बार कई नामी यूट्यूबर्स शो का हिस्‍सा बने हैं। उन्‍हीं से में कोई एक बिग बॉस ओटीटी 2 का खिताब अपने नाम करेगा। साथ ही यह भी पता चलेगा कि कौन सा प्रतियोगी पैसों वाला सूटकेस लेकर शो से बाहर निकलता है। सूटकेस में कितनी रकम होगी। फ‍िनाले कब आएगा और कहां स्‍ट्रीम किया जा सकेगा, आइए जानते हैं।  
 

कब आएगा Bigg Boss OTT 2 का फ‍िनाले?  

Bigg Boss OTT 2 को जियो सिनेमा (Jio Cinema) प्रसारित कर रहा है। 14 अगस्त 2023 को इसका फ‍िनाले एपिसोड देखा जा सकेगा। खास बात है कि उस दिन रविवार ना होकर सोमवार है। जियो सिनेमा पर Bigg Boss OTT 2 को देखने के लिए किसी सब्‍सक्र‍िप्‍शन प्‍लान की जरूरत नहीं है। इसे फ्री में देखा जा सकता है। 
 

सूटकेस में कितनी रकम होगी? 

बिग बॉस के लगभग हर सीजन के फ‍िनाले में एक सूटकेस सस्‍पेंस लेकर आता है। पैसों से भरे सूटकेस को लेकर कंटेस्‍टेंट टॉप थ्री या फाइव की रेस से बाहर हो सकता है। Bigg Boss OTT 2 में भी सूटकेस ऑफर किए जाने की उम्‍मीद है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बार सूटकेस में 10 लाख रुपये की रकम ऑफर की जा सकती है।  
 

विनर को मिलेगी इतनी प्राइज मनी

Bigg Boss OTT 2 के विनर को कितनी प्राइज मनी मिलेगी, मेकर्स ने इसका खुलासा अभी नहीं किया है। हालांकि शो में ही अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी को यह बात करते हुए सुना गया था कि विनर को 25 लाख रुपये की प्राइज मनी इस सीजन में भी दी जाएगी। ओटीटी पर आ रहे बिगबॉस में  अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी के अलावा एल्विश यादव, बेबिका धुर्वे भी हैं। पूजा भट्ट भी इस सीजन में दिखाई दे रही हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »