• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी के सामने बड़ा संकट! 25 लाख या दोस्त अंकित गुप्ता में से चुने कोई एक!

Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी के सामने बड़ा संकट! 25 लाख या दोस्त अंकित गुप्ता में से चुने कोई एक!

सभी कंटेस्टेंट्स वह नाम बताते हैं जिनको वह शो से बाहर देखना चाहते हैं। इनमें अधिकतर कंटेस्टेंट अंकिता गुप्ता और विकास मानकतला का नाम लेते हैं। उसके बाद शिजिता और टीना दत्ता का नाम लिया जाता है।

Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी के सामने बड़ा संकट! 25 लाख या दोस्त अंकित गुप्ता में से चुने कोई एक!

बिग बॉस लेटेस्ट प्रोमो में एलिमिनेशन के लिए कंटेस्टेंट्स से सवाल करने वाले हैं।

ख़ास बातें
  • 25 लाख के बदले अंकित गुप्ता शो से हो जाएंगे बाहर
  • प्रोमो में एलिमिनेशन के लिए कंटेस्टेंट्स से सवाल किया जाएगा
  • सवाल पर सबका निशाना अंकित गुप्ता पर ही लगता नजर आ रहा है
विज्ञापन
बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) का आने वाला एपिसोड बहुत दिलचस्प होने वाला है। अपकमिंग एपिसोड में प्रियंका चाहर चौधरी को बिग बॉस बड़ा मौका देने वाले हैं। बिग बॉस 16 में प्राइज मनी फिलहाल शून्य है क्योंकि कंटेस्टेंट बिग बॉस की शर्त के मुताबिक दो बार 25-25 लाख रुपये दूसरे कंटेस्टेंट्स को बचाने में गंवा चुके हैं। लेकिन आज एक बार फिर से प्रियंका के पास मौका होगा कि वह शो की प्राइज मनी 25 लाख रुपये बढ़ा सकती हैं। बिग बॉस ने इसके लिए प्रियंका के सामने बहुत बड़ी शर्त रख दी है, जिससे आज शो में प्रियंका गला सूखता आपको नजर आएगा। 

प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 में अंकित गुप्ता की खास दोस्त हैं। लेकिन आज उनकी दोस्ती का इम्तिहान होने वाला है। प्रियंका के सामने एक तरफ कुआं तो दूसरी तरफ खाई वाली स्थिति होगी। बिग बॉस ने प्रियंका को शो की 25 लाख रुपये की प्राइज मनी वापस पाने का मौका दिया है। लेकिन उसके बदले में उनको अंकित गुप्ता की बलि देनी होगी। बिग बॉस ने कह दिया है कि प्रियंका 25 लाख रुपये प्राइज मनी के रूप में वापस ला सकती हैं लेकिन उसी वक्त अंकित गुप्ता शो से बाहर हो जाएंगे। इस सवाल पर प्रियंका के पैरों तले जमीन खिसक जाती है।

बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में प्रियंका आज क्या फैसला लेती हैं, ये शो शुरू होने के बाद ही पता लग पाएगा लेकिन लेटेस्ट प्रोमो में एक और बड़ा धमाका होने वाला है। बिग बॉस लेटेस्ट प्रोमो में एलिमिनेशन के लिए कंटेस्टेंट्स से सवाल करने वाले हैं। और इस सवाल पर सबका निशाना अंकित गुप्ता पर ही लगता नजर आ रहा है। बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स से कहा है कि जिन भी कंटेस्टेंट्स को उन्हें नॉमिनेट करवाना है, उनको दीवार में चुनवाना होगा। जिस सदस्य की दीवार सबसे ज्यादा भरी होगी, उसको ही अगली बार शो से निकाले जाने के लिए नॉमिनेट कर दिया जाएगा। 

इसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स वह नाम बताते हैं जिनको वह शो से बाहर देखना चाहते हैं। इनमें अधिकतर कंटेस्टेंट अंकिता गुप्ता और विकास मानकतला का नाम लेते हैं। उसके बाद शिजिता और टीना दत्ता का नाम लिया जाता है। इस तरह से अंत में इन चारों को अगले नॉमिनेशन के लिए चुन लिया जाता है। अब देखना होगा कि इस हफ्ते शो से इन चारों में से कौन सा कंटेस्टेंट बाहर जाता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »