Bigg Boss 16 कंटेस्टेंट निमृत कौर लंबे समय से हैं ड्रिप्रेशन में, शो में और बिगड़ी कंडीशन

कन्फेशन रूम में Bigg Boss के साथ अपनी बातचीत के बाद, निमृत कौर अहलूवालिया ने अपने पूर्व संघर्ष को अन्य कंटेस्टेंट - शिव ठाकरे (Shiv Thakre) और एमसी स्टेन (MC Stan) के सामने भी रखा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 नवंबर 2022 21:03 IST
ख़ास बातें
  • Bigg Boss के रविवार एपिसोड में निमृत ने मानसिक तनाव से जुड़े खुलासे किए
  • करीब 1 साल से वह डिप्रेशन और एंजाइटी जूझ रही हैं
  • बिग बॉस हाउस में भी वह कथित तौर पर कई परेशानियों से गुजर रही हैं
Bigg Boss 16 की पॉपुलर कंटेस्टेंट निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) लंबे समय से मानसिक तनाव से गुजर रही हैं। उन्होंने रविवार के बिग बॉस एपिसोड में Bigg Boss के साथ बातचीत में अपने मानसिक स्वास्थ्य और अपने संघर्ष के बारे में बातें की। उन्होंने बिग बॉस से कहा कि वह लंबे समय से डिप्रेशन और एंजाइटी जूझ रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह इन समस्याओं का इलाज भी करा चुकी हैं।

Bigg Boss 16 के रविवार के एपिसोड में फैंस के बीच निमृत कौर अहलूवालिया चर्चा का विषय रहीं। पेशे से पूर्व में वकील रह चुकी अदाकारा ने बताया कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रही हैं। उन्होंने बिग बॉस से बातचीत करते हुए कई अहम बातों का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि शो के दौरान कंटेस्टेंट के साथ बातचीत उनके मेंटल हेल्थ पर असर डालना शुरू कर दिया था। निमृत ने यह भी बताया कि वह बिग बॉस हाउस में रात को सो नहीं पा रही थीं। निमृत कौर अहलूवालिया ने यह भी कहा कि वह "क्लस्ट्रोफोबिक" महसूस कर रही थीं। 
Advertisement

निमृत ने बिग बॉस से यह भी कहा कि वह उनके सामने रोना चाहती थीं। बिग बॉस द्वारा पूछा गया कि क्या उनके घर में ऐसे दोस्त हैं, जिन पर वह भरोसा करती हैं, तो उन्होंने साजिद खान (Sajid Khan) और अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) का नाम लिया। निमृत ने कहा, "यह अब्दू और साजिद जी हैं," यह कहते हुए कि अब्दु ने कभी उन्हें जज नहीं किया। 

कन्फेशन रूम में Bigg Boss के साथ अपनी बातचीत के बाद, निमृत कौर अहलूवालिया ने अपने पूर्व संघर्ष को अन्य कंटेस्टेंट - शिव ठाकरे (Shiv Thakre) और एमसी स्टेन (MC Stan) के सामने भी रखा।
Advertisement

निमृत कौर अहलूवालिया को कहते हुए देखा गया कि “मेरे अंदर बहुत सी चीजें हैं। मुझे नहीं पता कि आप जानते हैं, लेकिन मैं एक साल से डिप्रेशन से जूझ रही हूं। मैं पूरी तरह से ठीक नहीं हुई हूं। मैं एक साल से दवा ले रही हूं। मैंने यहां आने से महज 4-5 महीने पहले दवा बंद की थी। दवा छोड़ने के बाद समस्या बढ़ जाती है। पिछले 3-4 दिनों से मेरा मन तड़प रहा है। जब मैं सोने की कोशिश करती हूं, तो मैं कई चीजें सोचने लगती हूं।"
Advertisement

&
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  2. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  3. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  10. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.