• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की एक्स कंटेस्टेंट सौंदर्या शर्मा को साजिद खान की फिल्म में ऑफर!

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की एक्स-कंटेस्टेंट सौंदर्या शर्मा को साजिद खान की फिल्म में ऑफर!

साजिद खान बिग बॉस 16 के सबसे विवादित कंटेस्टेंट्स में से रहे हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की एक्स-कंटेस्टेंट सौंदर्या शर्मा को साजिद खान की फिल्म में ऑफर!

Photo Credit: Instagram/Soundarya Sharma Profile

सौंदर्या शर्मा ने भी एक पोस्ट के जरिए इसकी ओर इशारा दे दिया है कि उनको हाल ही में खास प्रोजेक्ट हाथ लगा है।

ख़ास बातें
  • बिग बॉस 16 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है
  • साजिद की अगली फिल्म में सौंदर्या शर्मा दिखाई दे सकती हैं
  • साजिद खान लम्बे अरसे के बाद कोई फिल्म बनाने जा रहे हैं
विज्ञापन
कलर्स टीवी के सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस 16 से सौंदर्या शर्मा को एलिमिनेट किया जा चुका है। सौंदर्या को घरवालों ने बाहर निकाल दिया था, क्योंकि मेकर्स ने एक मजेदार ट्विस्ट देते हुए मेंबर्स को नॉमिनेट हुए सदस्यों में से किसी एक को घर से बाहर करने का मौका दिया था। तो सब घरवालों ने आपसी राय के बाद सौंदर्या को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। लेकिन उससे भी बड़ा ट्विस्ट सौंदर्या के घर से बाहर आने के बाद सामने आया है। बिग बॉस हाउस से यह एक्ट्रेस भले ही बाहर हो गई हो लेकिन अब खबर है कि वो साजिद खान की अगली फिल्म में नजर आ सकती हैं। 

साजिद खान बिग बॉस 16 के सबसे विवादित कंटेस्टेंट्स में से रहे हैं। हालांकि वह काफी समय पहले ही घर से बाहर हो चुके थे, लेकिन जब तक वो घर में रहे, किसी न किसी कंट्रोवर्सी का हिस्सा रहे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साजिद की अगली फिल्म में सौंदर्या शर्मा दिखाई दे सकती हैं। इतना ही नहीं, सौंदर्या शर्मा ने भी एक पोस्ट के जरिए इसकी ओर इशारा दे दिया है कि उनको हाल ही में खास प्रोजेक्ट हाथ लगा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें पता लगता है कि जल्द वह एक खास प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। आप भी देखें ये पोस्ट- 
हालांकि सौंदर्या ने इसके बारे में कुछ भी डिटेल्स शेयर नहीं की हैं। उन्होंने सिर्फ इतना ही लिखा है (हिंदी में अनुवादित), 'नई शुरुआत! आगे एक सरप्राइज है।' साजिद खान लम्बे अरसे के बाद कोई फिल्म बनाने जा रहे हैं। लगभग 4 साल बाद उनकी फिल्म आ रही है जिसकी घोषणा वो बिग बॉस 16 के ग्रैंड प्रीमियर पर कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस फिल्म में शहनाज गिल लीड एक्ट्रेस के तौर पर दिखाई दे सकती हैं। वहीं, बिग बॉस सीजन 16 अब अपने आखिरी पड़ाव पर आ चुका है जिसमें जल्द ही शो के विनर का भी पता लग जाएगा। 

बिग बॉस 16 के लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो मेकर्स ने स्टेटस अपडेट में कहा है कि अब शो में और भी ज्यादा मजा आने वाला है। मेकर्स ने कहा है कि बिग बॉस 16 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है जिसमें अब मनोरंजन का और ज्यादा हैवी डोज दर्शकों को दिया जाएगा। वीकेंड के वार में आगे क्या धमाल होने वाला है, जल्द ही इसका खुलासा भी मेकर्स की ओर से आज किया जा सकता है। लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि बिग बॉस 16 में अब तक कई कंटेस्टेंट्स की किस्मत चमक चुकी है जिसमें सौंदर्या शर्मा का नाम लिस्ट में लेटेस्ट जुड़ा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »