अक्षय और टाइगर की Bade Miya Chote Miya को लेकर डायरेक्टर ने दी कई मजेदार जानकारियां

यदि बड़े मियां छोटे मियां अपने तय समय में रिलीज होती है, तो इसके शाहरुख खान और तापसी पन्नू स्टारर Dunki के साथ क्लैश करने के चांस है। राजकुमार हिरानी निर्देशित Dunki फिल्म भी क्रिसमस 2023 पर रिलीज होने वाली है।

अक्षय और टाइगर की Bade Miya Chote Miya को लेकर डायरेक्टर ने दी कई मजेदार जानकारियां
ख़ास बातें
  • अगले साल क्रिसमस में रिलीज हो सकती है Bade Miya Chote Miya
  • शाहरुख खान और तापसी पन्नू स्टारर Dunki के साथ क्लैश करने के चांस
  • अमिताभ और गोविंदा स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का रीमेक नहीं
विज्ञापन
साल की शुरुआत में यह घोषित किया गया था कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ 'बड़े मियां छोटे मियां'  (Bade Miya Chote Miya) नाम की एक अपकमिंग फिल्म में एक साथ दिखाई देंगे। इस मूवी को अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित किया जाएगा। हालांकि, यदि आप सोच रहे हैं कि यह फिल्म 1998 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और गोविंदा स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का रीमेक है तो आप गलत सोच रहे हैं। फैंस द्वारा इसी तरह के कयास लगाए जाने के बाद आखिरकार निर्देशक अली ने फिल्म को लेकर कुछ जरूरी जानकारियों पर रोशनी डाली है।

PinkVilla को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म निर्माता अली अब्बास जफर ने खुलासा किया है कि उनकी फिल्म का पुरानी फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि फिल्म का नाम 'बड़े मियां छोटे मियां' एक खास कारण से रखा गया है, क्योंकि इस फिल्म में एक दिलचस्प मोड़ है, जो 1998 की रिलीज के लिए एक संकेत के रूप में काम कर सकता है। अली ने आगे बड़े मियां छोटे मियां के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारी शेयर की। उन्होंने कहा कि उन्हें दो हीरो वाली फिल्में पसंद हैं।

उन्होंने इंटरव्यू में कहा, "विचार इन दोनों एक्शन सितारों को एक ऐसे विषय के साथ मनाने का है जो आज के समय में बहुत प्रासंगिक और समकालीन है।" अली ने आगे खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू होगी और मई में वे इसे पूरा करेंगे। यह फिल्म क्रिसमस 2023 पर रिलीज होने वाली है।

बता दें कि यदि बड़े मियां छोटे मियां अपने तय समय में रिलीज होती है, तो इसके शाहरुख खान और तापसी पन्नू स्टारर Dunki के साथ क्लैश करने के चांस है। राजकुमार हिरानी निर्देशित Dunki फिल्म भी क्रिसमस 2023 पर रिलीज होने वाली है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »