Avatar 2 कब और किस OTT पर होगी रिलीज? आई यह बड़ी जानकारी

बताया जा रहा है कि Avatar : The Way of Water को डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 जनवरी 2023 20:58 IST
ख़ास बातें
  • अवतार 2 अगले महीने ओटीटी पर रिलीज हो सकती है
  • डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार इस फ‍िल्‍म को स्‍ट्रीम करेगा
  • हालांकि डिज्‍नी ने अभी तक इस बारे में कुछ नहीं बताया है

डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार ने Avatar 2 की ओटीटी रिलीज को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया है, लेकिन अगले कुछ महीनों में यह फ‍िल्‍म इस प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है।

जेम्स कैमरून की फ‍िल्‍म ‘अवतार : द वे ऑफ वॉटर' (Avatar: The Way of Water) ने दुनियाभर में सफलता दर्ज की है। इस फ‍िल्‍म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ ‘टूटी' है। भारत में भी लोगों ने अवतार 2 (Avatar 2) को काफी पसंद किया है। यह भारत में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फ‍िल्‍म बन गई है, जिसने अबतक 450 करोड़ रुपये से ज्‍यादा कमा लिए हैं। दुनियाभर में इस फ‍िल्‍म ने करीब 14 हजार करोड़ रुपये से ऊपर का बिजनेस कर डाला है। हालांकि अभी भी बड़ी संख्‍या में दर्शकों ने यह फ‍िल्‍म नहीं देखी है। लोग इंतजार कर रहे हैं अवतार 2 की OTT रिलीज का। अगर आप भी ऐसे दर्शकों की फेहरिस्‍त में हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं एक बड़ी जानकारी।  

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के मेकर्स इस फिल्म को जल्द डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि Avatar : The Way of Water को डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। 
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार ने Avatar 2 की ओटीटी रिलीज को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया है, लेकिन अगले कुछ महीनों में यह फ‍िल्‍म इस प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, डिज्‍नी आमतौर पर फिल्मों की स्ट्रीमिंग के लिए 45 दिनों का इंतजार करता है। यानी 45 दिनों तक फ‍िल्‍म थिएटर में प्रदर्शन के लिए एक्‍सक्‍लूसिव रहती है। इसके बाद ही उसे OTT पर लाया जाता है। अवतार 2 के साथ भी यही फॉर्म्‍युला लागू किया जाता है, तो फैंस फरवरी में डिज्नी+ पर इस फिल्म के रिलीज होने की उम्‍मीद कर सकते हैं। 

दुनिया भर में Avatar 2 का कलेक्शन 1.7 अरब डॉलर से अधिक (लगभग 14,000 करोड़ रुपये) हो गया है। यह सातवीं सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। यह Marvel Cinematic Universe की Spider-Man: No Way Home से कुछ ही पीछे है। यह आगामी सप्ताहों में बॉक्स ऑफिस पर दो अरब डॉलर से अधिक जुटा सकती है। 
Advertisement

Avatar: The Way of Water के लिए अमेरिका और कनाडा के बाहर चीन सबसे अधिक कलेक्शन वाला मार्केट रहा है। इस फिल्म ने चीन में 18.8 करोड़ डॉलर (लगभग 1,547 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। इसके बाद फ्रांस है, जहां इस फिल्म का कलेक्शन लगभग 10.72 करोड़ डॉलर (लगभग 881) करोड़ रुपये का है। फिल्म के कलेक्शन के लिहाज से दक्षिण कोरिया चौथा सबसे बड़ा मार्केट है, जहां इसका कलेक्शन लगभग 8.56 करोड़ डॉलर का है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.