Avatar: The Way Of Water रिलीज के पहले लीक, कल होगी भारत में रिलीज

Avatar: The way of water: जेम्स कैमरन की फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर शुक्रवार को भारत में रिलीज होनी है।

Avatar: The Way Of Water रिलीज के पहले लीक, कल होगी भारत में रिलीज

जेम्स कैमरून द्वारा डायरेक्टेड फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ रिलीज के पहले ही टोरेंट साइट पर लीक

ख़ास बातें
  • ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर' टोरेंट साइट पर लीक हो गई है
  • ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर' 16 दिसंबर को भारत सहित कई देशों में रिलीज होगी
  • फिल्म को 15 दिसंबर को सुबह 11 बजे टोरेंट साइटों पर देखा गया है
विज्ञापन
Avatar: The Way Of Water: जेम्स कैमरून (James Cameron) की फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर' शुक्रवार को भारत में रिलीज होनी है। वहीं, रिलीज के पहले ही यह फिल्म अब टोरेंट साइटों और दूसरे पाइरेसी नेटवर्क पर 600MB से 4GB के साइज में उपलब्ध देखी गई है। अवतार को लीक होने के बाद गुरुवार 15 दिसंबर को सुबह 11 बजे के आसपास टोरेंट साइट्स पर देखा गया है।

लेबल 'CAM' से पता चलता है कि इस फिल्म को सिनेमाघरों में वीडियो कैमरा के साथ फिल्माया गया था। अवतार 2 फिल्म बुधवार को बेल्जियम, डेनमार्क, मिस्त्र, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, हॉगकांग, इंडोनेशिया, इटली, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया और स्वीडन में रिलीज की गई है। गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, इजराइल, मैक्सिको, पुर्तगाल, सिंगापुर, और थाइलैंड में इसे रिलीज किया गया। अब, शुक्रवार को भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, जापान, और दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा।

वहीं, Disney, 20th Century Studios और Avatar: The Way Of Water के कास्ट और क्रू के लिए ये अच्छी बात है कि कैमरा से रिकॉर्डेड इस फिल्म की क्वालिटी एकदम बेकार है। सार्वजनिक रूप से उपलब्ध स्क्रीनशॉट के अनुसार Gadgets 360 बता सकता है कि इस CAM फुटेज की डिटेल्स, कंट्रास्ट, क्रॉपिंग और कलर में कई समस्याएं हैं।

Gadgets 360 फिल्म के स्पॉइलर्स को शेयर नहीं करना चाहता, इसलिए हम इस लीक कॉपी के किसी भी पार्ट को स्क्रीनशॉट के जरिए साझा नहीं करेंगे। इसके अलावा, Gadgets 360 ऑडियो- वीडियो की क्वालिटी को वैरिफाई करने में अक्षम था, लेकिन यूजर्स के कॉमेंट्स से पता चलता है कि साउंड में इको है और साफ भी नहीं है, जिससे इसके साउंड को सुनना कठिन है। हम आपको Avatar 2  को सिनेमाघरों में देखने की सलाह देंगे।

कैमरून द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में सैम वर्थिंगटन पूर्व मानव मरीन और ना'वी ऑमेटिकाया कबीले के प्रमुख जेक सुली के रूप दिखाई देंगे, Zoe Saldaña  एक एक्सपर्ट तीरंदाज के रूप में और जेक के साथी Neytiri, Sigourney Weaver उनकी गोद ली हुई बेटी किरी, स्टीफन लैंग कर्नल माइल्स क्वार्च के रूप दिखाई देंगे। केट विंसलेट को मेटकायना, कबीले के रोनाल के रूप में और क्लिफ कर्टिस को मेटकायना कबीले के प्रमुख और रोनाल के पति टोनोवरी के रूप में दिखाया गया है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Kate Winslet, kate winslet in avtar

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »