• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Avatar 2 Collection: भारत में तीसरे दिन का कलेक्शन 160 करोड़ के पार, दुनियाभर में अवतार के सीक्वल का जलवा

Avatar 2 Collection: भारत में तीसरे दिन का कलेक्शन 160 करोड़ के पार, दुनियाभर में अवतार के सीक्वल का जलवा

Avatar: The Way of Water की असली परीक्षा अभी बाकी है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि यह आने वाले हफ्तों और महीनों में कितनी सीटें भर सकता है।

Avatar 2 Collection: भारत में तीसरे दिन का कलेक्शन 160 करोड़ के पार, दुनियाभर में अवतार के सीक्वल का जलवा

फिल्म Avatar साल 2009 में रिलीज की गई थी

ख़ास बातें
  • भारत में Avatar 2 शुरुआती वीकेंड में 160 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • Doctor Strange in the Multiverse of Madness के कुल कलेक्शन को किया पार
  • फिल्म को बनाने में लगभग $400 मिलियन (लगभग 3,310 करोड़ रुपये) खर्च हुए
विज्ञापन
अवतार: द वे ऑफ वॉटर (Avatar: The Way of Water) ने अपने शुरुआती वीकेंड में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर $435 मिलियन (लगभग 3,598 करोड़ रुपये) की जबरदस्त कमाई की है। मोटे तौर पर $301 मिलियन (लगभग 2,490 करोड़ रुपये) अमेरिका के बाहर के बाजारों से कमाए गए, जिनमें भारत भी शामिल है। The Hollywood Reporter के अनुसार, क्योंकि अवतार की दूसरी फिल्म अमेरिका और कनाडा में खराब प्रदर्शन कर रही है, इसलिए कमाई $450 मिलियन (लगभग 3,923 करोड़ रुपये) के अनुमानित आंकड़े से थोड़ा पीछे है।

Disney के अनुसार, भारत में Avatar 2 शुरुआती वीकेंड में 160 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही और इसके साथ ही फिल्म ने Doctor Strange in the Multiverse of Madness के कुल कलेक्शन (126.94 करोड़ रुपये) को भी पार कर लिया है। Avatar 2 के निर्माण में कथित तौर पर लगभग $400 मिलियन (लगभग 3,310 करोड़ रुपये) खर्च हुए हैं, जिसके हिसाब से ये शुरुआती आंकड़े Disney और 20th Century Studios के लिए थोड़े चिंताजनक हो सकते हैं।

हालांकि, Avatar: The Way of Water की असली परीक्षा अभी बाकी है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि यह आने वाले हफ्तों और महीनों में कितनी सीटें भर सकता है। 2009 का मूल अवतार दुनिया भर में अपने शुरुआती वीकेंड में केवल $242 मिलियन (लगभग 2,002 करोड़ रुपये) की कमाई करने में कामयाब रही थी, और बाद के महीनों में इसने अपनी ताकत दिखाई, जो अंततः अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन गई।

फिल्म Avatar साल 2009 में रिलीज की गई थी और इस फिल्म को दुनिया भर में काफी सराहना मिली थी। कुछ ऐसी ही सराहना लेटेस्ट फिल्म को भी मिल रही है। इस फिल्म में सैम वर्थिंगटन, जोए साल्डाना, केट विंसलेट, सिगौरनी वीवर, स्टीफन लैंग, ब्रिटेन डाल्टन जैसे कलाकार हैं। 

अवतार: द वे ऑफ वॉटर भारत में 3,800 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई है। इसे अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु में देखा जा सकता है। वहीं, कैटेगरी की बात करें, तो मूवी 2D, 3D, IMAX, 4DX जैसे सभी स्क्रीन्स पर उपलब्ध है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »