Avatar 2 की शानदार कमाई! 2022 की कई बड़ी बॉलीवुड फ‍िल्‍मों को पीछे छोड़ा

Avatar 2 Box Office Collection Day 6 : वीकेंड में फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन और उछल सकता है, क्‍योंकि क्रिसमस का त्‍योहार आ रहा है। हालांकि इस हफ्ते रोहित शेट्टी निर्देशित और रणवीर सिंह स्‍टारर सर्कस (Cirkus) भी रिलीज होने जा रही है।

Avatar 2 की शानदार कमाई! 2022 की कई बड़ी बॉलीवुड फ‍िल्‍मों को पीछे छोड़ा

Avatar 2 Box Office Collection Day 6 : अवतार 2 के 6 दिनों के कलेक्‍शन को टटोलें, तो इसने अबतक लगभग 180 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन भारत में किया है।

ख़ास बातें
  • 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा जल्‍द पार कर सकती है फ‍िल्‍म
  • 3 दिनों में 100 करोड़ रुपये से ऊपर कमा चुकी है यह फ‍िल्‍म
  • वीकडेज में अच्‍छी कमाई कर रही है अवतार 2
विज्ञापन
Avatar 2 Box Office Collection Day 6 : जेम्स कैमरून की फ‍िल्‍म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर' (Avatar: The Way of Water) का बॉक्‍स ऑफ‍िस पर डंका बज रहा है। इस फ‍िल्‍म ने अपनी कमाई से इस साल की कई बड़ी बॉलीवुड फ‍िल्‍मों को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे कलाकार थे। रिलीज के महज 6 दिनों में अवतार 2 (Avatar 2) अपने कलेक्‍शन से चौंका रही है। अनुमान है कि रिलीज के एक सप्‍ताह में यह फ‍िल्‍म 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार सकती है।  

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रिलीज के सिर्फ 3 दिनों में भारत में 100 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई करने वाली ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर' वीकडेज में भी अच्‍छा प्रदर्शन कर रही है। बताया जाता है कि फ‍िल्‍म ने इस सोमवार को 18 करोड़ रुपये से ऊपर कमाई की। मंगलवार को भी यही प्रदर्शन बरकरार रखा और 14 से 16 करोड़ रुपये के बीच कलेक्‍शन हासिल किया। बुधवार को फ‍िल्‍म ने करीब 15 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया। माना जा रहा है कि यह फ‍िल्‍म अपनी रिलीज के पहले हफ्ते तक पहुंचते हुए भारत में 200 करोड़ रुपये से ऊपर का बिजनेस कर सकती है। 

वीकेंड में फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन और उछल सकता है, क्‍योंकि क्रिसमस का त्‍योहार आ रहा है। हालांकि इस हफ्ते रोहित शेट्टी निर्देशित और रणवीर सिंह स्‍टारर सर्कस (Cirkus) भी रिलीज होने जा रही है। देखना होगा कि सर्कस को लोग किस तरह का रेस्‍पॉन्‍स देते हैं। 

अवतार 2 के 6 दिनों के कलेक्‍शन को टटोलें, तो इसने अबतक लगभग 180 करोड़ का कलेक्‍शन भारत में किया है। यह बॉलीवुड की कई बड़ी फ‍िल्‍मों के कलेक्‍शन से बेहतर है। उदाहरण के लिए, इस साल आई ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की विक्रम वेधा ने 78 करोड़ रुपये की कमाई की। अक्षय कुमार की राम सेतु ने 71.87 करोड़ रुपये कमाए। आमिर खान और करीना कपूर की लाल सिंह चड्ढा का लाइफटाइम कलेक्शन 58 करोड़ रुपये रहा। अवतार 2 ने अगर यही स्‍पीड बनाए रखी, तो वह अजय देवगन की दृश्यम 2 के लाइफटाइम बिजनेस को भी पीछे छोड़ सकती है। 

इस फ‍िल्‍म ने अपने शुरुआती वीकेंड में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर $435 मिलियन (लगभग 3,598 करोड़ रुपये) की जबरदस्त कमाई की है। यह साल 2009 में आई Avatar के आगे की कहानी है। फिल्म में सैम वर्थिंगटन, जोए साल्डाना, केट विंसलेट, सिगौरनी वीवर, स्टीफन लैंग, ब्रिटेन डाल्टन जैसे कलाकार हैं। अवतार: द वे ऑफ वॉटर भारत में 3,800 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई है। इसे अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु में देखा जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »