• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Ant Man and the Wasp: Quantumania : मार्वल की नई फ‍िल्‍म का ट्रेलर आया, इस दिन रिलीज होगी फ‍िल्‍म

Ant-Man and the Wasp: Quantumania : मार्वल की नई फ‍िल्‍म का ट्रेलर आया, इस दिन रिलीज होगी फ‍िल्‍म

मंलगवार को तमाम भाषाओं में इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। यह फिल्म 17 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Ant-Man and the Wasp: Quantumania : मार्वल की नई फ‍िल्‍म का ट्रेलर आया, इस दिन रिलीज होगी फ‍िल्‍म

अंग्रेजी के अलावा एंटमैन को भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा।

ख़ास बातें
  • फिल्म 17 फरवरी 2023 को रिलीज हो रही है
  • इसे अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलेगु में भी रिलीज किया जाएगा
  • एंटमैन सीरीज की तीसरी फ‍िल्‍म है यह
विज्ञापन
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फ‍िल्‍म ‘ब्‍लैक पैंथर : वकांडा फॉरएवर' (Black Panther: Wakanda Forever) ने दुनियाभर में सफलता का डंका बजाया है। मार्वल अब तैयार है 'एंटमैन एंड द वास्प- क्वांटमेनिया' (Ant-Man and the Wasp: Quantumania) के साथ। मंलगवार को तमाम भाषाओं में इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। यह फिल्म 17 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अंग्रेजी के अलावा एंटमैन को भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। फ‍िल्‍म का ट्रेलर रिलीज होते ही सुर्खियां बटोर रहा है। दर्शकों में भी इस फ‍िल्‍म को लेकर उत्‍सुकता बढ़ गई है। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि फ‍िल्‍म में कई सुपरहीरो एकसाथ नजर आएंगे।        

ट्रेलर के साथ-साथ मार्वल ने 'एंटमैन एंड द वास्प- क्वांटमेनिया' का पोस्‍टर भी रिलीज किया। पोस्टर में फ‍िल्‍म के सभी सुपर हीरो दिखाई दे रहे हैं। इनमें पॉल रड, इवेंजेलिन लिली, कैथरिन न्यूटन आदि शामिल हैं। फिल्म में पॉल रुड एंट-मैन और इवांगेलिन लिली द वास्प के रूप में नजर आने वाले हैं। वेब सीरीज लोकी में कांग द कॉन्करर के किरदार में दिखाई दिए जोनाथन भी इस फिल्म में नजर आएंगे।         
 

'एंटमैन एंड द वास्प- क्वांटमेनिया' इस सीरीज की तीसरी फ‍िल्‍म है। एंटमैन सीरीज की पहली फ‍िल्‍म साल 2015 में आई थी। फ‍िर 2018 में इस सीरीज की दूसरी फिल्म 'एंटमैन एंड द वास्प' आई। अब 2023 में सीरीज की तीसरी फ‍िल्‍म रिलीज होने जा रही है।  



फ‍िल्‍म का 2 मिनट 18 सेकंड का ट्रेलर रोमांचित करने वाला है। हिंदी ट्रेलर बताता है कि फ‍िल्‍म का सुपरहीरो पार्टनर स्कॉट लैंग यानी पॉल रुड और होप वैन डायन यानी इवांगेलिन लिली एक रोमांचक सफर पर निकल गए हैं। फ‍िल्‍म में क्वांटम रियल्म की खोज, नए जीवों से बातचीत प्रमुख आकर्षण हैं। ट्रेलर देखकर लगता है कि इस बार फ‍िल्‍म में काफी कुछ होने वाला है। फ‍िल्‍म का ट्रेलर ऐक्‍शन और रहस्‍य से भरा हुआ है। यूट्यूब पर फ‍िल्‍म का हिंदी ट्रेलर ट्रेंड भी कर रहा है।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  12. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  14. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  15. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »