• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • अल्लू अर्जुन की Pushpa 2 ने झुका दिया RRR का रिकॉर्ड, इतने करोड़ में बिके ओवरसीज राइट्स

अल्लू अर्जुन की Pushpa-2 ने झुका दिया RRR का रिकॉर्ड, इतने करोड़ में बिके ओवरसीज राइट्स

पुष्पा: द रूल ने रिलीज से पहले ही कमाई का नया रिकॉर्ड बना दिया है।

अल्लू अर्जुन की Pushpa-2 ने झुका दिया RRR का रिकॉर्ड, इतने करोड़ में बिके ओवरसीज राइट्स

पुष्पा: द राइज के बाद अब दर्शकों को पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार है।

ख़ास बातें
  • रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के ओवरसीज राइट्स को 80 करोड़ में लॉक किया है
  • आरआरआर के राइट्स 70 करोड़ में बिके थे
  • पुष्पा: द रूल 2023 के मध्य में रिलीज होने की संभावना है
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने इस साल ताबड़तोड़ कमाई करके फिल्म जगत को चौंका दिया था। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की कैमिस्ट्री भी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। अकेले हिंदी बेल्ट में फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। अब फिल्म के दूसरे भाग के लिए फैन्स को इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। पुष्पा-2 यानि पुष्पा: द रूल के बारे में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के थियेट्रिकल राइट्स के बारे में यह खबर है। पुष्पा: द रूल के ओवरसीज थियेट्रिकल राइट्स यानि कि विदेशी धरती पर फिल्म दिखाने के राइट्स की रकम सुनकर आप चौंक जाएंगे। 

पुष्पा: द रूल ने रिलीज से पहले ही कमाई का नया रिकॉर्ड बना दिया है। इसने आरआरआर के ओवरसीज थियेट्रिकल राइट्स की रकम को भी पीछे छोड़ दिया है। आरआरआर के लिए ये राइट्स 70 करोड़ रुपये में बिके थे, लेकिन पुष्पा: द रूल के थियेट्रिकल राइट्स 80 करोड़ रुपये में बेचे जाने की खबर आई है। ट्रैक टॉलिवुड की रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स ने इस फिल्म के ओवरसीज राइट्स को 80 करोड़ रुपये में लॉक किया है। इसका श्रेय साउथ सिनेमा की इस साल आई कई सुपरहिट मूवीज को जाता है। पहले पुष्पा पार्ट 1 आई, उसके बाद आरआरआर आई, फिर केजीएफ2, कार्तिकेय 2, पीएस-1 और कांतारा। इन सभी फिल्मों ने सफलता की नई कहानी रची है। 

साउथ सिनेमा की फिल्में भारत में ही नहीं विदेशों में भी बढ़िया कमाई कर रही हैं। हाल ही में रामचरण और आलिया भट्ट की आरआरआर ने भी जापान में कमाल कर दिखाया है। फिल्म ने रिलीज के 17 दिनों में ही 10 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। फिल्म आरआरआर ने यहां एक ब्लॉकबस्टर फिल्म को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले जापान के अंदर कमाई करने वाली टॉप 3 भारतीय फिल्मों में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मुथु, एस एस राजामौली की बाहुबली 2 और आमिर खान की 3 इडियट्स थी। लेकिन अब आरआरआर ने 3 इडियट्स को पीछे छोड़ दिया है और जापान में कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में यह तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। 

बात पुष्पा: द रूल के रिलीज की करें तो इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, ऐसा कहा जा रहा है। इसलिए फिल्म को बनने में अभी समय लगेगा। इसके लिए मेकर्स की ओर से किसी अधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन फिल्म 2023 की दूसरी छमाही में थिएटर्स में आने की बात कही जा रही है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहद फासिल, श्रीवल्ली और एसपी भंवर सिंह शेखावत भी नजर आने वाले हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  3. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
  4. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
  5. IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
  6. अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
  7. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  8. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  9. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  10. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »